फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Opposed the anti-employee policies of the state government

प्रदेश सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों का किया विरोध

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 06:26 PM IST
विज्ञापन
Opposed the anti-employee policies of the state government
प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते नगरपालिका कर्मचारी संघ सदस्य। - फोटो : AMAR UJALA
यमुनानगर
विज्ञापन
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर सकस नगरपालिका और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने शहर के लगभग सभी सरकारी विभागों के दफ्तरों में प्रदेश सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का संचालन कर रहे नगरपालिका के राज्य महासचिव मांगे राम तिगरा, सकस के जिला प्रधान महिपाल सौदे, जिला सचिव राजपाल सांगवान, अग्निशमन के प्रवक्ता गुलशन भारद्वाज ने बताया कि सरकार अपने मंत्रियों के मकान भत्ता तो 50 हजार रुपए से बढ़ाकर सीधा एक लाख रुपए कर दिया है, लेकिन कोरोना महामारी की मुश्किल घड़ी में अपने कर्मचारियों का मनोबल तोड़ने का काम कर रही है। सरकारी कर्मचारियों का डीए और एलटीसी को बन्द करना, निकाले गए कच्चे कर्मचारियों को ड्यूटी पर वापिस नहीं लिया जाना, अग्निशमन के आपातकालीन जैसे विभाग में आउटसोर्सिंग पर फायर ऑपरेटर की भर्ती करना, कोविड-19 से सैनिकों की तरह लड़ रहे सभी कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण ना देकर उनके जीवन की सुरक्षा से खिलवाड़ करना, निजीकरण पर रोक ना लगाना आदि सरकार की इन सभी गलत नीतियों के कारण आज सभी कर्मचारी वर्ग में भारी मायूसी छाई है। इस मौके पर मौजूद सकस से जोत सिंह रावत, नगरपालिका से शाखा प्रधान राजकुमार धारीवाल और शाखा सचिव प्रवेश परोचा ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि आज हरियाणा में सोशल डिस्टेंस का ध्यान करते हुए सभी विभागों के कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। अगर सरकार ने संघ की इन समस्याओं को नजरअंदाज किया तो आने वाले समय मे सोशल डिस्टेंस को भूलाकर आंदोलन को तेज किया जाएगा। इस दौरान बलदीप टुम्बी, जनक राज, राज कुमार ससोली, पपला और गुलजार अहमद आदि मौजूद रहे।

Opposed the anti-employee policies of the state government
सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते सर्व कर्मचारी संघ सदस्य। - फोटो : AMAR UJALA
सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते सर्व कर्मचारी संघ सदस्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed