फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Operator dies after swallowing poisonous substance in suspicious condition

संदिग्ध हालत में जहरीला पदार्थ निगलने से आपरेटर की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Operator dies after swallowing poisonous substance in suspicious condition
शहर की निजी कंपनी में नौकरी से निकाले कर्मचारी आजाद नगर निवासी रामकुमार (56) ने वीरवार देर रात जहरीला पदार्थ निगल लिया इससे उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने कंपनी के अधिकारियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए रोष जताया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाया लेकिन वे कंपनी के अधिकारियों पर केस दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे। बाद में कंपनी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिवार की हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

आजाद नगर निवासी मृतक की पत्नी श्यामली पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति शहर की निजी कंपनी में 32 वर्ष से ऑपरेटर थे। उन्होंने वीरवार देर रात संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि कंपनी के कुछ लोगों की प्रताड़ना से परेशान होकर उसके पति ने जहरीला पदार्थ निगला है। इस दौरान कंपनी कर्मचारी यूनियन प्रधान धर्मपाल समेत अन्य पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने भी कहा कि रामकुमार को परेशान किया गया। परिवार ने पुलिस को इस मामले में केस दर्ज करने की मांग की। बाद में कंपनी के पदाधिकारी सिविल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिया कि परिवार की पूरी सहायता की जाएगी। तब परिवार के लोग शांत हुए। शहर थाना प्रभारी कमलजीत का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed