फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Operation of 15 Buses for Cities in Himachal and Uttarakhand

Yamuna Nagar News: हिमाचल-उत्तराखंड के शहरों के लिए 15 बसों का संचालन

Sat, 23 May 2026 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 23 May 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Operation of 15 Buses for Cities in Himachal and Uttarakhand
यमुनानगर डिपो पर बसों का इंतजार करते यात्री। संवाद - फोटो : सड़क हादसे में घायल अकील।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बढ़ती गर्मी के बीच लोगों का रुख अब ठंडे पर्यटन स्थलों की ओर तेजी से बढ़ने लगा है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रोडवेज अब हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के प्रमुख शहरों के लिए 15 बसों का संचालन कर रहा है, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। गर्मी की छुट्टियों के चलते इन रूटों पर यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
रोडवेज जीएम संजय रावल ने बताया कि शिमला, धर्मशाला, पांवटा साहिब, देहरादून, ऋषिकेश और हरिद्वार जैसे प्रमुख धार्मिक व पर्यटन स्थलों के लिए बस सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इन बसों के संचालन से यात्रियों को समय पर यात्रा करने और सीटों की उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रोडवेज ने सभी बसों में ठंडे पानी की व्यवस्था भी की है, ताकि सफर के दौरान लोगों को गर्मी से राहत मिल सके।
विज्ञापन

इसके अलावा बस अड्डों पर भी यात्रियों के लिए जरूरी सुविधाओं को बेहतर किया जा रहा है। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में यात्रियों की संख्या और बढ़ती है तो जरूरत के अनुसार अतिरिक्त बसें भी चलाई जाएंगी। यात्रियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में पहाड़ी और धार्मिक स्थलों की यात्रा के लिए बेहतर बस सुविधा मिलने से उन्हें काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुनानगर से शिमला के लिए एसी बस सेवा

जीएम संजय रावल ने बताया बढ़ती गर्मी और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यमुनानगर रोडवेज ने शिमला के लिए एसी बस चलाने का निर्णय लिया है। इस नई सेवा से यात्रियों को गर्म मौसम में आरामदायक और सुगम सफर का लाभ मिलेगा। एसी बस शुरू होने से पर्यटकों के साथ-साथ नियमित यात्रियों को भी सफर में काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed