{"_id":"611d632e8ebc3e79a51457f3","slug":"online-registration-started-for-200-seats-in-gurjar-kanya-gurukul-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl803364113","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुर्जर कन्या गुरुकुल गुर्जर कन्या गुरुकुल में 200 सीटों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुर्जर कन्या गुरुकुल गुर्जर कन्या गुरुकुल में 200 सीटों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
छछरौली। ग्रामीण क्षेत्र में नारी शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य को साकार करने के लिए 1987 में स्थापित किए गए गुर्जर कन्या गुरुकुल महाविद्यालय में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो चुका है। यहां स्नातक के विभिन्न कोर्सों में 200 सीटों पर दाखिले किए जाने हैं।
जिले के बड़े गांव देवधर में बने इस कॉलेज में दूर-दूर से पढ़ाई करने के लिए छात्राएं आती हैं। महाविद्यालय में आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारित वैदिक उन्नति पर भी बल दिया जाता है। महाविद्यालय में बीए, बीकॉम, बीएससी नॉन मेडिकल, कंप्यूटर साइंस विषय उपलब्ध है। महाविद्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण व दाखिले से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए सहायता केंद्र भी बनाया गया है।
ग्रामीण क्षेत्रों में छात्राओं व अभिभावकों को ऑनलाइन प्रक्रिया की संपूर्ण जानकारी के अभाव के कारण काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जिसके चलते गुर्जर कन्या महाविद्यालय में पंजीकरण कराने वाली छात्राओं के लिए सभी जानकारी प्रदान की जा रही है। जानकारी के अनुसार पंजीकरण के बाद वरीयता सूची जारी की जाएगी। इस सूची में स्टूडेंट का नाम शामिल होने के बाद तीन दिन के अंदर ऑनलाइन फीस भरी जा सकेगी। यदि दूसरी वरीयता सूची के बाद महाविद्यालय में सीट खाली रहती है तो तीसरी वरीयता सूची भी जारी की जाएगी।
विज्ञापन
सीटों का ब्योरा
बीए 60
बीकॉम 60
बीएससी नॉन मेडिकल-40
कम्प्यूटर साइंस-40
स्नातक की 200 सीटों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली छात्राओं को उनके घर के आसपास ही उच्च शिक्षा देने के उद्देश्य के साथ महाविद्यालय की नींव रखी गई थी। आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारित वैदिक उन्नति पर भी ध्यान दिया जाता है। ताकि छात्राओं में पढ़ाई के दौरान ही अच्छे संस्कार पैदा किए जा सकें। महाविद्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण व दाखिले से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए सहायता केंद्र भी बनाया गया है। - डॉ. ममता शर्मा, प्राचार्य