{"_id":"6574c2ed703d7120260db4d8","slug":"online-job-business-defrauded-620-lakhs-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-10360-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ऑनलाइन जॉब का झांसा देकर 6.20 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ऑनलाइन जॉब का झांसा देकर 6.20 लाख ठगे
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। साइबर ठगों ने ऑनलाइन जॉब देने की बात कहकर ब्रह्मपुरी कॉलोनी निवासी इकबाल सिंह से छह लाख 20 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता इकबाल सिंह ने साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने खुद की टेलीग्राम की आईडी बनाई हुई है। 17 जुलाई को टेलीग्राम पर अदिति शुक्ला नाम की टेलीग्राम आईडी से कई मैसेज आए। जिसमें ऑनलाइन जाॅब के बारे में लिखा हुआ था। पहले तो इन मैसेजों पर अधिक ध्यान नहीं दिया मगर बार-बार मैसेज आने पर जब उन्होंने बात की तो बताया गया कि सिर्फ फोन पर होटल रेटिंग देनी है। इससे एक दिन में तीन से पांच हजार रुपये तक कमा सकते हैं। इससे पहले ट्रेनिंग भी दी जाएगी। जिसके लिए एजेंट संपर्क करेगा।
विज्ञापन
इसके बाद उनके पास शीतल नाम की लड़की ने टेलीग्राम आईडी पर संपर्क किया और आईडी जेनरेट की। शुरूआत में ठगों ने उनके पास से दस हजार रुपये भेजे, लेकिन वह रुपये निकाले नहीं जा सके। इसके बाद ठगों ने उन्हें 30 टास्क दिए। जिसमें होटल की रेटिंग करनी थी। इस रेटिंग के बाद खाते में एक हजार रुपये भेजे और पहले 10 हजार रुपये साइट से हटा दिए गए। ठगों ने उन्हें लालच में लेते हुए दस हजार रुपये कंपनी में लगवाए और फिर काम करने पर 4500 रुपये खाता में भेजे। इस तरह से वह भी लालच में आ गया।
विज्ञापन
ठगों ने उसे तीन टास्क रोजाना पूरे करने का झांसा दिया। हर टास्क में वह होटल रेटिंग के लिए रुपये जमा कराते रहे। यह कहते रहे कि जब तक टास्क पूरा नहीं होगा और रुपये जमा नहीं कराए जाएंगे। तब तक खाते में रुपये भी नहीं आएंगे। इस तरह से ठगों ने उससे छह लाख 20 हजार रुपये जमा करा लिए।