फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   one lakh rupee stolen from a office

कंपनी के कार्यालय से एक लाख रुपये चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
one lakh rupee stolen from a office
चोरों ने आठ अगस्त की रात महाराणा प्रताप चौक स्थित एक कार्यालय के शीशे तोड़कर गल्ले में रखे एक लाख रुपये चोरी कर लिए। वहीं शहर की यमुना गली में स्थित एक घर की खिड़की की ग्रिल तोड़कर 25 हजार रुपये व अन्य सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

रेलवे कॉलोनी निवासी हन्नी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चोरों ने महाराणा प्रताप चौक स्थित कंपनी के कार्यालय से आठ अगस्त की रात को कार्यालय से एक लाख रुपये चोरी कर लिए। सुबह जब वह पहुंचा तो दफ्तर के शीशे टूटे हुए थे और गल्ले से करीब एक लाख रुपये गायब थे। मौके पर खड़ी रिकवरी वैन के भी शीशे टूटे हुए थे। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने अज्ञात पर चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जमुना गली निवासी संजय मित्तल ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 10 अगस्त को किसी काम से बाहर गया था। जब वह वापस लौटे तो घर की खिड़की की ग्रिल टूटी पड़ी थी। जांच करने पर घर से अलमारी में रखे 25 हजार रुपये, आईपैड, ईयर फोन व मोबाइल गायब मिले। उसने बताया कि चोरों ने घर से करीब 50 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed