फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   One and a half year old child dies after drowning in a pond

Yamuna Nagar News: तालाब में डूबने से डेढ़ साल के बच्चे की मौत

Fri, 07 Nov 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 07 Nov 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
One and a half year old child dies after drowning in a pond
प्रियांशु। फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। अमादलपुर गांव में डेढ़ साल का बच्चा घुटनों के बल चलते हुए घर से 25 मीटर दूर बने तालाब में गिर गया। तालाब के पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। परिजनों को घर के बाहर जब बच्चा नहीं मिला तो उन्होंने तालाब में गिरने की आशंका में गोताखोर से तलाश कराई। तब तालाब से बच्चे का शव बरामद हो गया। सूचना पाकर पहुंची बूड़िया पुलिस ने शव कब्जे में लिया, और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
मूल रूप से बिहार के जिला मधुबनी निवासी भरत ने बताया कि वह अमादलपुर के पास प्लाईवुड फैक्टरी में काम करते हैं। इसी गांव में किराये के मकान में पत्नी व दो बच्चों के साथ रह रहे हैं। भरत ने बताया कि बुधवार शाम वह काम पर थे। घर से फोन कर पत्नी ने बताया कि डेढ़ साल का छोटा बेटा प्रियांशु घर के बाहर खेलते समय गायब हो गया है। इस सूचना पर वह घर पहुंचे।
विज्ञापन

परिवार व पड़ोस के लोगों ने प्रियांशु की तलाश की, पर काफी देर तक उसका पता नहीं चला। बाद में शक हुआ कि प्रियांशु घर से 25 मीटर दूर मछली पालन के लिए बने तालाब में न गिर गया हो। इस पर गोताखोर बुलाकर तालाब में तलाश कराई। कुछ देर में तालाब से प्रियांशु मिल गया, जिसे तुरंत अस्पताल ले गए, पर चिकित्सकों ने प्रियांशु को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भरत ने बताया कि प्रियांशु घुटनों के बल चलता था और अभी बोलना भी नहीं लगा था। थाना बूड़िया प्रभारी नवीन हुड्डा का कहना है कि मामले में परिजनों की ओर से किसी तरह के आरोप या शिकायत नहीं है। पोस्टमार्टम बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed