फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   One and a half dozen people sick after eating buckwheat flour

कुट्टू का आटा खाने से डेढ़ दर्जन लोग बीमार, अस्पताल में उपचाराधीन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
One and a half dozen people sick after eating buckwheat flour
यमुनानगर। कुट्टू का आटा खाने से आजाद नगर में कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई। आटे से बने आहार लेने के बाद लोग उल्टियां करने लगे। सभी को आजाद नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं स्वास्थ्य विभाग के डाक्टरों का कहना है कि इस संबंध में अभी उनके पास कोई शिकायत या सूचना नहीं आई है।
विज्ञापन

छोटा मॉडल टाउन स्थित श्री राम जी की कुटिया के नजदीक रहने वाले दीपक बिरला ने बताया कि नवरात्र के उपलक्ष्य में उन्होंने पास की ही एक दुकान से कुट्टू का आटा खरीदा था। उसकी बहन नेहा के परिवार ने भी वहीं से आटा खरीदा था। इस आटे से बना भोजन खाने के बाद उनकी उसकी बहन नेहा, जीजा अंकित स्याल, अंकित के बच्चे सानिया व दक्ष की तबीयत बिगड़ गई। सभी लोग उल्टियां करने लगे। उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया। उनसे पहले ही वहां पर तीन लोग और पहले से दाखिल थे। कुछ ही देर में वहां पर 10 लोग और आ गए। उनका उपचार आजाद नगर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। दीपक का आरोप है कि हो सकता है कुट्टू के आटे में किसी तरह की मिलावट हो। स्वास्थ्य विभाग को त्योहारों से पहले ही ऐसे सामान के सैंपल लेने चाहिए जो उपवास के दौरान उपयोग किए जाते हैं। इस बारे में स्वास्थ्य विभाग की कार्यवाहक सिविल सर्जन डॉ. पूनम चौधरी का कहना है कि उनके पास इस तरह की सूचना नहीं है। फिर भी पूरे मामले का पता करवाते हैं। सामान के सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed