{"_id":"61a70ff370297c29f954984c","slug":"omicron-variant-department-alert-headquarters-will-issue-guidelines-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl912984192","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओमीक्रॉन वैरिएंट : विभाग अलर्ट, मुख्यालय जारी करेगा गाइडलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओमीक्रॉन वैरिएंट : विभाग अलर्ट, मुख्यालय जारी करेगा गाइडलाइन
विज्ञापन
डीजी को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जानकारी देते सीएमओ डॉ. विजय दहिया। संवाद
- फोटो : Yamuna Nagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। दक्षिण अफ्रिका में कोविड-19 का ही नया वैरिएंट ओमीक्रॉन मिला है। यह कई देशों में भी आ चुका है। विदेशों में पाए गए इस वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट कर दिया गया है। वहीं मंगलवार को प्रदेश के सभी सीएमओ से स्वास्थ्य विभाग की डीजी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से इसे लेकर चर्चा। बाकायदा इसके लिए गाइडलाइन जारी की जाएगी। इसे लेकर डॉक्टर्स को दिशा-निर्देश भी दे दिए गए।
ओमीक्रॉन कोरोना वायरस का ही पार्ट है, जिसे अब तक खतरनाक वैरिएंट माना जा रहा है। हालांकि इस वायरस से लोगों को ज्यादा घबराने की आवश्यकता नहीं, केवल सावधानी बरतने की आवश्यकता है। मास्क और सामाजिक दूरी ही बचाव है। इसके अलावा पहले की तरह साबुन से अच्छी तरह हाथ धोते रहें।
इन सब बातों के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से टीम बनाकर जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा जो लोग विदेशों से आएंगे एयरपोर्ट पर टेस्ट के बाद होम क्वारंटाइन रखा जाएगा और 8वें दिन व्यक्ति का दोबारा टेस्ट होगा। टेस्ट में निगेटिव होने पर यात्री अपने घर पर ही स्वयं क्वारंटाइन में रहेगा। यदि कोई यात्री कोविड संक्रमण से ग्रस्त पाया गया तो उसका स्वास्थ्य विभाग की ओर से पूर्ण उपचार किया जाएगा।
विज्ञापन
जिले में 89 प्रतिशत लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगी
जिले में अब तक 89 प्रतिशत लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज व 42 प्रतिशत को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। जिले में 9 नवंबर से हर घर दस्तक प्रोग्राम आरंभ किया गया है, जिसमें एएनएम की ओर से घर-घर जाकर कोविड वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लगाई जा रही है। हर घर दस्तक प्रोग्राम के अंतर्गत अब तक कोविड वैक्सीन की 2484 पहली डोज व 8803 दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।
दक्षिण अफ्रीका में ओमीक्रॉन वायरस मिला है। इसी को लेकर डीजी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग भी हुई है। उसमें भी दिशा-निर्देश दिए गए है, जिसमें सैंपलिंग बढ़ाने, वैक्सीनेशन बढ़ाने और जो लोग बाहर से आए उन पर विशेष ध्यान रखा जाएगा। हमारे पास पर्याप्त सुविधाएं हैं। लोगों को केवल सावधानी बरतने की आवश्यकता है। -डॉ. विजय दहिया, सीएमओ।