फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Olympic, Boxer, Boxing, Medal,Sports, Yamunanagar

ओलंपिक की ओर बढ़े जिले के बॉक्सर के कदम

Sun, 03 Jul 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला,यमुनानगर Updated Sun, 03 Jul 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Olympic, Boxer, Boxing, Medal,Sports, Yamunanagar
बॉक्सिंग - फोटो : ब्यूरो
यमुनानगर। प्रोफेशनल बॉक्सिंग में जिले के उभरते सितारे नीरज गोयत ने अब ओलंपिक की उम्मीद जगाई है। कॉमनवेल्थ गेम्स (2008) में ब्रांज मेडल जीत चुके नीरज वेनेजुऐला में होने वाले प्रो आइबा ओलंपिक क्वालीफायर मुकाबलों में हिस्सा लेंगे। प्रो-आइबा बॉक्सिंग द्वारा तीन से आठ जुलाई तक कराए जा रहे मुकाबलों में 25 वर्षीय नीरज 69 किलोग्राम भारवर्ग में हिस्सा ले रहे हैं। इसमें क्वालीफाई होते ही नीरज का सीधे अगस्त में होने वाले रियो ओलंपिक का टिकट पक्का हो जाएगा।
विज्ञापन


प्रोफेशनल बाक्सरों में से शिव थापा, मनोज कुमार और विकास पहले ही अलग-अलग भार वर्ग में क्वालीफाई कर चुके हैं। जबकि यमुनानगर के हुडा सेक्टर-15 निवासी नीरज गोयत 69 किलोभाग वर्ग में क्वालीफाई करने की दौड़ में हैं। 3 से 8 जुलाई तक वेनेजुऐला में होने जा रहे प्रो-आइबा ओलंपिक क्वालीफायर राउंड को लेकर घर पर खुशी का माहौल है। पिता जोगिंद्र सिंह व माता कमला देवी व छोटे भाई कुनाल गोयत नीरज की कामयाबी की दुआ कर रहे हैं।
विज्ञापन


लंदन ओलंपिक के ट्रायल में असफल होने पर प्रोफेशनल बॉक्सिंग में बढ़ाया कदम-
यमुनानगर के सरकारी बॉक्सिंग कोच धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि नीरज ने लंदन ओलंपिक-2012 के ट्रायल में असफल होने पर प्रोफेशनल बॉक्सिंग की ओर कदम बढ़ाया। किसी भारतीय द्वारा प्रोफेशनल बॉक्सिंग में अभी तक सबसे अधिक ग्यारह बार खेलने का रिकॉर्ड नीरज के नाम ही है। प्रो बॉक्सिंग इंडिया के सेक्रेटरी ने बताया कि र्स्पोटस ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (एसएआई) के खर्चे पर इन मुकाबलों के लिए जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोमनवेल्थ में पाया ब्रांज, एशियन चैंपियनशिप की अपने नाम:
नीरज गोयत प्रोफेशनल बॉक्सिंग से पहले  कॉमनवेल्थ गेम्स (2008) में ब्रांज मेडल जीत चुके हैं। इसके अलावा प्रोफेशनल बॉक्सिंग के भारत समेत दूसरे देशों में हुए कई टूर्नामेंट में कामयाबी हासिल की। इनमें मुख्य रूप से 20 मई 2015 में दिल्ली में हुए प्रो-बॉक्सिंग चैंपियंस फाइट नाइट मुकाबले जीतकर एशियन चैंपियनशिप अपने नाम की। इसके अलावा जून 2015 में कोरिया के इंचिऑन में एसबीएस स्पोट्र्स द्वारा कराए प्रोफेशनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट में जीत पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed