फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Old man's ATM changed on the pretext of helping

मदद करने के बहाने बदला बुजुर्ग का एटीएम, फिर खाते से उड़ाए 69500

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Old man's ATM changed on the pretext of helping
यमुनानगर।रुपये निकालने में मदद करने के बहाने अज्ञात युवक ने कृष्णा कॉलोनी निवासी बुजुर्ग जगजीत सिंह का एटीएम बदलकर उसके खाते से 69500 रुपये निकाल लिए। दो दिन बाद जब बैलेंस देखने के लिए बुजुर्ग एटीएम बूथ में गया तो उसे एटीएम बदला हुआ मिला। बैंक जाकर जब उसने खाते की जांच करवाई तो उसमें से रुपये गायब मिले। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। गांधी नगर थाना पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चांदपुर के कृष्णा नगर निवासी जगजीत सिंह ने गांधी नगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका अकाउंट एसबीआई में है। एक मई को वह अपने एटीएम से रुपये निकालने के लिए कृष्णा नगर गुरुद्वारा के नजदीक लगे हिटाची एटीएम बूथ में गया था। जब वह बूथ में पहुंचा तो वहां पहले से एक युवक मौजूद था। जब वह रुपये निकालने लगा तो उसका एटीएम नहीं चला। इस दौरान बूथ में पहले से खड़े युवक ने उसका एटीएम लेकर मशीन में लगाया। इसके बाद मैने अपना पासवर्ड डाल दिया। तब आरोपी युवक ने एटीएम से दस हजार रुपये निकालकर उसे दे दिए। इस दौरान आरोपी ने रुपये निकालने में उसकी मदद करने के बहाने उसका एटीएम बदल लिया, लेकिन उसने उस समय ध्यान नहीं दिया और वह घर आ गया। तीन मई को वह बैलेंस देखने के लिए एटीएम बूथ में गया। उसने एटीएम लगाया, लेकिन उसका एटीएम नहीं चला। जब उसने एटीएम देखा तो यह उसका नहीं था। उसने बैंक जाकर बैलेंस की जांच करवाई तो उसके खाते से एक मई व दो मई को अलग अलग ट्रांजक्शन में 69500 रुपये निकले हुए थे। आरोप है कि एटीएम बूथ में मिले युवक ने उससे धोखाधड़ी कर एटीएम बदलकर खाते से रुपये निकाले है। इसकी शिकायत उसने पुलिस को दी। गांधी नगर थाना पुलिस ने मामले में अज्ञात युवक पर धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांधी नगर थाना प्रभारी भूपेंद्र राणा का कहना है कि आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। इसके लिए बूथ में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जाएगी। आरोपी की पहचान कर जल्द उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed