फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Offices will be guarded by the third eye

Yamuna Nagar News: दफ्तरों में रहेगा तीसरी आंख का पहरा

Tue, 18 Feb 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 18 Feb 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Offices will be guarded by the third eye
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम कार्यालय अब तीसरी आंख के पहरे में रहेंगे। निगम के तीनो जगह चल रहे कार्यालयों की हर शाखा में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। सीसीटीवी कैमरे लगने से पब्लिक डीलिंग वाली शाखाओं में विशेष नजर रखी जाएगी। यह कैमरे नगर निगम से जुड़े कार्यों में पारदर्शिता लाने व अधिकारियों व कर्मचारियों की गतिविधियों पर निगाह रखने के लिए लगेंगे। यह जानकारी नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने दी।
नगर निगम कार्यालय तीन हिस्सों में बंटा हुआ है। मुख्य कार्यालय रेलवे रोड पर शहीद भगत सिंह चौक के पास है। यहां पर सफाई शाखा, प्रॉपर्टी टैक्स शाखा, किराया शाखा, लेखा जोखा शाखा, भवन शाखा, जन्म एवं मृत्यु शाखा, स्थापना शाखा, कानूनी शाखा, परिवार पहचान पत्र हेल्प डेस्क, शिकायत कक्ष, आईटी सेल, नागरिक सुविधा केंद्र समेत विभिन्न शाखाएं व कक्ष बने हुए हैं। इनके अलावा नगर निगम आयुक्त, अतिरिक्त निगमायुक्त, उप निगम आयुक्त कार्यालय, वरिष्ठ लेखाकार, क्षेत्रीय कराधान अधिकारी व अन्य अधिकारियों के कार्यालय भी यहीं है। निगम का दूसरा कार्यालय कन्हैया साहिब चौक के नजदीक बना हुआ है। यहां पर अभियंता शाखा, भवन शाखा, लाइट शाखा, एनयूएलएम, पीएमएवाई शहरी समेत विभिन्न कार्यालय चल रहे हैं।
विज्ञापन

इसी तरह जगाधरी झंडा चौक के पास जगाधरी जोन का कार्यालय पहले से चल रहा है। वार्ड एक से सात जगाधरी, आठ से 15 शहीद भगत सिंह चौक व 16 से 22 वार्ड संबंधित कार्य कन्हैया साहिब चौक के नजदीक बने कार्यालय में होते है। नगर निकाय चुनाव की घोषणा से पहले निगम कार्यालयों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का टेंडर व वर्क अलॉट हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिन पहले निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने निगम कार्यालय का औचक निरीक्षण किया था। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्यालय में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए थे। साथ ही जो सीसीटीवी कैमरे कार्यालय में पहले से लगे हुए है, उन्हें दुरुस्त कराने और 24 घंटे उचित दिशा में चालू रखने के भी निर्देश दिए।

अब निगम कार्यालय में सीसीटीवी कैमरे लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द ही सभी शाखाओं में सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। कंट्रोल रूम निगम आयुक्त ऑफिस में होगा। सभी कैमरे उनकी निगरानी में रहेंगे। निगमायुक्त आयुष सिन्हा का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। निगम कार्यालयों की सभी शाखाओं में जल्द सीसीटीवी कैमरे लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed