{"_id":"6780220b5778a50b27059b3c","slug":"officers-should-take-cms-announcements-seriously-dc-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-131269-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम घोषणाओं को गंभीरता से लें अधिकारी : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम घोषणाओं को गंभीरता से लें अधिकारी : डीसी
Fri, 10 Jan 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 10 Jan 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने उपायुक्त कार्यालय में मुख्यमंत्री की ओर से की गई घोषणाओं के संबंध में जिला के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं को सभी संबंधित अधिकारी गंभीरता से लें और इन विकास कार्यों को तय समय अवधि में पूरा करवाएं।
उन्होंने कहा कि जिन घोषणाओं पर काम चल रहा है, उन्हें निर्धारित समय पर पूरा करवाना सुनिश्चित करें तथा जो विकास कार्य अभी तक शुरू नहीं किए गए हैं, उन्हें शीघ्र शुरू करवाएं। मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर विभागों की लापरवाही के कारण हुई देरी को सहन नहीं किया जाएगा।
डीसी कैप्टन मनोज कुमार कहा कि यदि किसी घोषणा में एक से अधिक विभाग शामिल हैं तो ऐसे विभागों के अधिकारी आपस में तालमेल व समन्वय बनाकर कार्य करें ताकि परियोजनाओं के पूरा होने में देरी न हो। सभी अधिकारी अपने कार्यालय और काम के प्रति गंभीर रहें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इन घोषणाओं पर समय-समय पर होने वाली प्रगति की जानकारी अपडेट करते रहें। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त आयुष सिन्हा, सीईओ जिला परिषद वीरेन्द्र सिंह ढुल,डीडीपीओ नरेन्द्र सिंह, जिला राजस्व अधिकारी विकास सिंह, जिला वन अधिकारी वीरेन्द्र सिंह, डिप्टी डीईओ शिव कुमार धीमान, जिला खेल अधिकारी शिल्पा गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।