फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Notification of expiry of trade license should be issued

Yamuna Nagar News: ट्रेड लाइसेंस समाप्त होने की अधिसूचना जारी हो

Mon, 07 Aug 2023 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 07 Aug 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Notification of expiry of trade license should be issued
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। उद्योग व्यापार मंडल हरियाणा की जिला कार्यकारिणी बैठक कैनाल रेस्ट हाउस में हुई। अध्यक्षता जिला प्रभारी संदीप गांधी ने की। बैठक में संगठन के विस्तार व व्यापारियों की सुरक्षा के विषय पर चर्चा हुई। मंडल अध्यक्ष महेंद्र मित्तल ने ट्रेड लाइसेंस समाप्त होने की अधिसूचना जारी करने की मांग रखी।
बैठक में व्यापारियों ने अपनी समस्याएं रखीं। राजेंद्र बजाज ने कहा कि सरकार ने अभी तक ट्रेड लाइसेंस की समाप्ति की अधिसूचना जारी नहीं की, जबकि मुख्यमंत्री ने ट्रेड टैक्स समाप्ति की घोषणा कर रखी है। महेंद्र मित्तल ने कहा कि अधिक से अधिक कॉलोनियों में संगठन की ओर से बैठक की जाएगी। इसमें व्यापारियों व अन्य लोगों को जोड़ा जाएगा। जिन्हें उद्योग व्यापार मंडल हरियाणा के प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में विपिन गुप्ता को कार्यकारी जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। साथ ही संजय शर्मा को जिला कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। कमल धीमान ने भरोसा जताया कि संगठन के विस्तार के लिए अधिक से अधिक कार्य करेंगे। मौके पर दीपक बडोला व अन्य मौजूद रहे। इस मौके पर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र बजाज, कमल धीमान, संजय शर्मा, संजीव गुप्ता, संदीप गांधी, विपिन गुप्ता, विजय अग्रवाल, राज कृष्ण, आशीष मित्तल, बहन सुमन लता, अश्वनी शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed