फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   No relief from traffic jam even after spending crores

Yamuna Nagar News: करोड़ों खर्च के बाद भी जाम से निजात नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
No relief from traffic jam even after spending crores
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। दुकानों व रेहड़ियों की शिफ्टिंग के इंतजार में दो बड़े प्रोजेक्ट करोड़ों खर्च के बावजूद अभी तक शहर को फायदा नहीं दे पाए हैं। एक ऑटो मार्केट तो दूसरा वेंडिंग जोन प्रोजेक्ट है। दोनों का कार्य पूरा होने के कई माह बीत चुके हैं, पर एक जगह ऑटो रिपेयर दुकानें तो दूसरी जगह रेहड़ियां शिफ्ट न होने से सन्नाटा पसरा है। इससे स्थानीय व बाहरी लोग शहर में रेहड़ियों व ऑटो रिपेयर की दुकानों से संकरी हुई सड़कों पर ट्रैफिक जाम की दिक्कत भुगत रहे हैं।

ऑटो मार्केट : नगर निगम क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, लोनिवि व नगर निगम की सड़कें हैं। इनके साथ शहर के मुख्य बाजारों में भी दो, तीन, चार पहिया वाहनों की मरम्मत की दुकानें हैं। रामपुरा कॉलोनी में रिहायशी क्षेत्र समीप ऐसी सैकड़ों दुकानें हैं। ऐसे ही डीएवी गर्ल्स कॉलेज से निरंकारी भवन, जगाधरी में महाराजा अग्रसेन चौक से बूड़िया चौक तक, सहारनपुर कुरुक्षेत्र हाईवे पर पुराना हमीदा से पश्चिमी यमुना नहर पुल तक दोनों ओर ऐसी दुकानें हैं। कई दुकानों के आगे फुटपाथ व सड़क किनारे वाहन मरम्मत का काम होता है, वहीं कई वाहन आधी सड़कों तक खड़े रहते हैं। इससे आवाजाही के लिए मार्ग संकरा हो जाने से ट्रैफिक जाम की स्थित रहती है। इस समस्या को देख निगम अफसरों ने ऑटो मार्केट प्रोजेक्ट बनाया, जिसके तहत तीन जगह ऑटो मार्केट प्रस्तावित है। इनमें चांदपुर में 3.16 करोड़ रुपये की लागत से मार्केट बननी हैं, जिसमें कुल 42 दुकानें होंगी। यहां प्रथम चरण में 21 दुकानों का निर्माण कार्य अप्रैल 2022 को शुरू हुआ, जो पूरा हो चुका है। लेकिन अभी तक यहां ऑटो रिपेयर की दुकानें शिफ्ट नहीं हो पाई हैं। साथ ही दूसरे चरण में यहां शेष 21 दुकानों का निर्माण व गुलाब नगर व गधौली में 19.65 करोड़ रुपये की लागत से ऑटो मार्केट बनाने का काम बाकी है।
विज्ञापन


वेंडिंग जोन : नगर निगम की ओर से सेक्टर-17 समीप गणेश नगर व सिटी थाने के सामने वेंडिंग जोन बनाए गए, पर दोनों सालभर से सुनसान पड़े हैं। गणेश नगर के वेंडिंग जोन में करीब 350 रेहड़ियां खड़ी करने की जगह है, पर यहां अभी नगर निगम की ओर से सड़कों पर लग रही रेहड़ियां शिफ्ट नहीं की गईं। ऐसे ही सिटी थाने के सामने 75 रेहड़ियां खड़ी हो सकती हैं, पर नॉनवेज की सिर्फ 10 से 15 रेहड़ियां ही लग रही हैं। शक्ति नगर में वेयर हाउस गोदाम के साथ नाले पर स्लैब व दोनों ओर सीसी प्लेटफार्म तैयार कर फूड कोर्ट के नाम से जोन कई माह पहले तैयार हो चुका है, पर यहां भी एक भी रेहड़ी शिफ्ट नहीं की जा सकी है। ऐसे में इन वेंडिंग जोन पर करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी अधिकांश रेहडिय़ां पहले जैसे शहर की सड़कों व उनके किनारे खड़ी हैं। जहां उनके कारण संकरे रास्तों पर सुबह से शाम ट्रैफिक जाम की समस्या हो रही है। ऐसे ही रेलवे, वर्कशॉप, पुराना रादौर रोड जैसे मुख्य मार्गों व मीराबाई व खेड़ा बाजार जैसी मार्केट में दुकानदारों का फुटपाथ से लेकर सड़कों किनारे तक सामान अतिक्रमण के रूप में रखा है, जिस पर भी नगर निगम अफसरों का ध्यान नहीं जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑटो मार्केट में दुकानों व वेंडिंग जोन में रेहड़ियों की शिफ्टिंग की प्रक्रिया चल रही है। इसके तहत जल्द कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस संबंध में दिशा निर्देश दिए गए हैं।
- आयुष सिन्हा, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article