फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   no case of corona found in Yamunanagar

कोई नया मरीज नहीं मिला, एक्टिव केस भी केवल छह बचे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 02:48 AM IST
विज्ञापन
no case of corona found in Yamunanagar
जिले में कोरोना केसों की संख्या घटकर छह रह गई है। इनमें से चार मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। जबकि दो मरीज घर पर आइसोलेट हैं। रविवार को दो मरीज ठीक हो गए। जबकि रविवार को नया कोई केस नहीं मिला है। वहीं जिले में सक्रिय कंटेनमेंट जोन भी शून्य हो गए हैं। एक साल में पहली बार जिले में एक भी कंटेनमेंट जोन नहीं है। ये जानकारी उपायुक्त गिरीश अरोड़ा ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिला यमुनानगर में कोविड-19 का रिकवरी रेट 98.32 प्रतिशत और डबलिंग रेट 278 दिन है। उन्होंने बताया कि जिले में कुल आबादी का 30.35 प्रतिशत का कोरोना टेस्ट हो गया है। अब तक जिले में कुल 24614 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनमें से 80 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। अब तक जिले में 24202 कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक हो चुके हैं। 17 जुलाई को कोई भी नया कोरोना पॉजिटिव केस नहीं आया है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि अब जिले में कोरोना के 6 सक्रिय मरीज हैं जिनमें 4 एक्टिव केस दूसरे जिले व राज्यों के अस्पतालों में दाखिल हैं।अभी तक कुल 364852 सैंपल ले लिए गए हैं, जिनमें से 336760 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है तथा 918 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed