फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   No agency showed interest in single tender for picking up garbage, corporation extended the date

डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने के सिंगल टेंडर में किसी एजेंसी ने नहीं दिखाई दिलचस्पी, निगम ने बढ़ाई तारीख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
No agency showed interest in single tender for picking up garbage, corporation extended the date
यमुनानगर। नगर निगम ने शहर से डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने के लिए जो सिंगल टेंडर लगाया था वह किसी भी एजेंसी को रास नहीं आया। 29 मार्च को घरों से कूड़ा उठाने के लिए लगाए गए टेंडर खोला जाना था, लेकिन एक भी एजेंसी ने टेंडर के लिए आवेदन नहीं किया। जिस कारण निगम ने टेंडर की तिथि बढ़ाकर तीन अप्रैल कर दी है।
विज्ञापन

नगर निगम अधिकारियों ने 25.95 करोड़ रुपये का जो टेंडर लगाया है, उसके अनुसार शहर के सभी 22 वार्डों से रोजाना 272 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है। इससे पहले अधिकारी 22 वार्डों को एक से 11 व 12 से 22 दो जोन में बांट कर घरों से कूड़ा उठवा रहे थे। दोनों जोन में एक ही एजेंसी को कूड़ा उठाने का ठेका दिया हुआ था, परंतु एजेंसी का कार्य संतोषजनक नहीं रहा। जोन दो का ठेका समय से पहले ही खत्म कर दिया गया। प्रदेश सरकार द्वारा बनाई गई निगरानी कमेटी भी कूड़ा उठाने वाली एजेंसी की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाते हुए सीएम को रिपोर्ट भेजने की बात कह चुकी है।
विज्ञापन

जानकारों के अनुसार 25 करोड़ 95 लाख रुपये का टेंडर सिंगल है। ऐसे में सभी वार्डों में रोजाना निगम की शर्तों के अनुसार कूूड़ा उठाना संभव नहीं होगा। इसलिए ठेकेदार टेंडर के लिए आवेदन नहीं कर रहे हैं। यदि तीन अप्रैल तक भी कोई आवेदन नहीं आया तो इसके बाद 22 वार्डों को दो जोन में बांट कर टेंडर लगाना निगम अधिकारियों की मजबूरी हो जाएगा। कूड़ा उठाने के टेंडर पर नगर सदस्य निगम हाउस की बैठक में भी हंगामा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

22 वाडों का टेंडर लगाने से पहले अधिकारियों ने किसी भी पार्षद से उनकी राय नहीं जानी। जबकि पार्षदों की मांग थी की सभी 22 वार्डों का टेंडर अलग-अलग लगाएं, लेकिन अधिकारियों ने किसी की नहीं सुनी। अधिकारियों ने इसे निदेशालय की गाइडलाइन बाते हुए सिंगल टेंडर लगाने की बात कही। पार्षद निर्मल चौहान, विनोद मरवाह, देवेंद्र सिंह व हरमीन कोहली का कहना है कि निगम अधिकारी अपनी मर्जी से काम कर रहे हैं। न तो वार्डों से सफाई हो रही है और न ही घरों से नियमित कूड़ा उठाया जा रहा है। लोग शिकायतें लेकर उनके पास आते हैं। ठेकेदारों को पता है कि वह सिंगल टेंडर लेंगे तो सभी वार्डों से कूड़ा नहीं उठा पाएंगे। इसलिए किसी ने टेंडर के लिए आवेदन नहीं किया। इसलिए प्रत्येक वार्ड का अलग टेंडर होना चाहिए ताकि शहर साफ सुथरा हो सके।

तारीख तीन तक बढ़ाई है: सुरेंद्र चोपड़ा
नगर निगम के चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर सुरेंद्र चोपड़ा का कहना है कि डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने के लिए किसी एजेंसी ने आवेदन नहीं किया है। इसलिए टेंडर नहीं खोला जा सका। टेंडर के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख तीन अप्रैल तक बढ़ाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed