फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   New building ready for doctors in civil hospital, will be inaugurated this week

सिविल अस्पताल में डॉक्टरों के लिए नया भवन तैयार, इसी सप्ताह होगा उद्घाटन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 02:14 AM IST
विज्ञापन
New building ready for doctors in civil hospital, will be inaugurated this week
सिविल अस्पताल यमुनानगर परिसर में बनकर तैयार हुआ प्रशासनिक खंड। - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। सिविल अस्पताल यमुनानगर के नए भवन के लिए मरीजों को भले ही लंबा इंतजार करना पड़ेगा, परंतु डॉक्टरों के बैठने की पूरी व्यवस्था हो चुकी है। इसी सप्ताह में डॉक्टरों को बैठने के लिए नया भवन मिल जाएगा। इससे पहले 26 फरवरी को अस्पताल में प्रशासनिक खंड का उद्घाटन करने की तैयारी है। दरअसल, इसी माह 28 फरवरी को सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया सेवानिवृत हो रहे हैं। ऐसे में उनका प्रयास है कि सेवानिवृत होने से पहले सिविल सर्जन कार्यालय एवं प्रशासनिक खंड का उद्घाटन हो जाए।
विज्ञापन

100 करोड़ रुपये से बन रहा नया भवन
सिविल अस्पताल यमुनानगर का नया भवन करीब 100 करोड़ रुपये से बन रहा है। पहले भवन का बजट करीब 70 करोड़ रुपये था, परंतु खर्च बढ़ते-बढ़ते 100 करोड़ के पार पहुंच चुका है। इस राशि से अस्पताल में पांच मंजिला तीन ब्लॉक बनाए जा रहे हैं। इनमें एक प्रशासनिक खंड हैं, जबकि दो ब्लॉक मरीजों के लिए होंगे। इन्हीं में से एक ब्लॉक में ब्लड बैंक, लैब भी शिफ्ट होंगे। ब्लड बैंक फिलहाल ट्रॉमा सेंटर के भवन में चल रहा है।
विज्ञापन

फिलहाल अस्पताल में है अव्यवस्था का माहौल
अस्पताल में जब से नए भवन को बनाने का काम शुरू हुआ है, तब से मरीज व उनके तीमारदार काफी परेशान हैं। क्योंकि अस्पताल के मरीजों का उपचार भी ट्रॉमा सेंटर में ही हो रहा है। यहां तक की ओपीडी भी ट्रॉमा सेंटर या फिर अन्य कमरों में जैसे-तैसे की जा रही है। प्रशासनिक खंड का उद्घाटन इसी सप्ताह हो जाए इसके लिए ठेकेदार के कर्मचारी दिनरात काम को पूरा करने में लगे हैं। सिलिंग का काम दो दिन में पूरा हो जाएगा। इस भवन में दो लिफ्ट भी लगाई गई है। सिविल सर्जन, डिप्टी सिविल सर्जन व अन्य डॉक्टर पहले ही प्रशासनिक खंड में शिफ्ट हो चुके हैं। वहीं सिविल अस्पताल का नया गेट भी बनाया जा रहा है। गेट का निर्माण सीएसआर फंड से हो रहा है। इसका उद्घाटन भी 26 फरवरी या उससे पहले हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासनिक खंड तैयार है : विजय दहिया
सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि अस्पताल के नए भवन का कार्य तेजी से चल रहा है। इसमें से प्रशासनिक खंड बनकर लगभग तैयार हो चुका है, जिसका उद्घाटन जल्द कराया जाएगा। जब तक अन्य ब्लॉक बनकर तैयार नहीं हो जाते तब तक इसमें ओपीडी व अन्य कार्य भी कराए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed