फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   new born child, street, police

नवजात बच्ची को कपड़े में लपेट गली में छोड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
new born child, street, police
सरकार बेटी बचाओ के लिए अनेक प्रयास कर रही है, लेकिन फिर भी लोगों की मानसिक में बदलाव नहीं आ रहा है। सप्ताह भर पहले जहां जिंदल पार्क में नवजात बच्ची को छोड़ दिया गया था। वहीं अब शहर की मुखर्जी पार्क कॉलोनी में नवजात बच्ची गली में पड़ी हुई मिली। बच्ची कपड़े में लिपटी हुई थी। सैर करने जा रहे कॉलोनी का सूरज जब गली से निकलने लगा तो उसने बच्ची को रोते हुए देखा। उसने बच्ची को अस्पताल पहुंचाया। चाइल्ड लाइन की टीम सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंची। जहां से बच्ची की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने सूरज की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बॉक्स
रोने के आवाज सुनकर एकत्रित हुए लोग, छोड़ने वाले का नहीं सुराग
सूरज ने बताया कि बुधवार सुबह वह सैर करने जा रहा था। जब वह गली से निकलने लगा तो उसे बच्ची के रोने की आवाज सुनी। जब उसने गली में देखा तो कपड़े में एक बच्ची लिपटी हुई थी। उसने तुरंत बच्ची को उठाया। तब तक बच्ची के रोने की आवाज सुनकर कॉलोनी के अन्य लोग भी एकत्रित हो गए। वे तुरंत बच्ची को सिविल अस्पताल जगाधरी लेकर गए। जहां डॉक्टर ने उसे उपचार दिया। बच्ची की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने बच्ची को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया। जहां उसे उपचार दिया जा रहा है। डॉक्टर के अनुसार बच्ची की उम्र एक या दो दिन की है। बेटी को बोझ समझने वाली मां या फिर बिना ब्याही युवती का संतान होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्जकर लिया गया है।
विज्ञापन

बॉक्स
नाबालिग मां ने जन्म के बाद पार्क में छोड़ दी थी नवजात बच्ची
सप्ताह भर पहले यमुनानगर के ओपी जिंदल पार्क में एक नवजात बच्ची पड़ी हुई मिली थी। इसकी सूचना एक युवक ने चाइल्ड लाइन को दी थी और बच्ची को अस्पताल पहुंचाया था। जांच में बच्ची जिस पॉलीथीन में लिपटी हुई थी। उसपर एक अस्पताल का नाम लिखा हुआ था। जिसके बाद अस्पताल से बच्ची को जन्म देने वाली मां का पता चला। जब जांच हुई तो बच्ची की मां नाबालिग निकली। चार दिन बाद बच्ची के पिता का पता चला था तो वो भी नाबालिग निकला था। पुलिस ने मामले में बच्ची के नाबालिग पिता पर पोक्सो एक्स व मां पर बच्ची को फेंकने के आरोप में केस दर्ज किया था। आरोपी पति बाल सुधार गृह अंबाला में है, जबकि मां नारी निकेतन करनाल में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगाधरी सिटी थाना एसएचओ दिनेश कुमार का कहना है कि मामले में सूरज की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्जकर लिया गया है। जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी का पता कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed