{"_id":"6182dc4a2a64d1668311ade1","slug":"neha-and-ekta-of-village-bihta-named-roshan-became-a-sub-inspector-yamuna-nagar-news-knl886024111","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव बिहटा की नेहा और एकता ने नाम किया रोशन, बनीं सब इंस्पेक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव बिहटा की नेहा और एकता ने नाम किया रोशन, बनीं सब इंस्पेक्टर
विज्ञापन
एकता अपने परिवार के साथ जानकारी देते हुए।
- फोटो : Yamuna Nagar
बिलासपुर। कस्बा के गांव बिहटा से दो लड़कियों को पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद पर चयन होने पर से पूरे क्षेत्र के लोगों में खुशी व उत्साह का माहौल है। गांव बिहटा की नेहा व एकता के चयन के पश्चात उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इस दीपावली दोनों बेटियों के घरों में आई खुशी से सबके चेहरे खिले हैं।
साधारण किसान परिवार में जन्मी नेहा ने बताया कि आज तक केवल महिलाओं को पुलिस की ड्रेस में देखकर मन में विचार आता था कि महिलाएं भी पुलिस में जाकर सेवा कर सकती हैं। शिक्षण करते हुए उनके अंकल सुभाष मोदगिल के मार्गदर्शन पर उसने पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद के लिए आवेदन कर तैयारी शुरू कर दी थी। नेहा के पिता पेशे से किसान प्रवेश कुमार ने बताया कि नेहा बचपन से पढ़ाई में अच्छी रही है। वह सुबह खेतों में कार्य के लिए निकल जाते हैं ओर दिन ढलने के पश्चात ही घर लौटते है। माता शिक्षा देवी गृहिणी हैं।
एमडी पैरामउंट स्कूल से की बारहवीं
शिक्षा देवी ने बताया कि नेहा ने अपनी बारहवीं तक की शिक्षा गांव रामपुर के एमडी पैरामाउंट स्कूल से ग्रहण की। इसके पश्चात बीए की डिग्री डीएवी कॉलेज से ली। इसके पश्चात एमपीएचडब्लू की डिग्री खालासा कॉलेज से हासिल की। मास्टर डिग्री लेने के पश्चात नेहा ने घर पर रहते हुए माता शिक्षा देवी के घरेलू कार्य में मदद करने के साथ प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी भी करती रही। लॉकडाउन ने उसको तैयारी करने का अधिक समय दिया। जिससे वह तैयारी में अधिक समय दे पाती थी। नेहा के पिता किसान प्रवेश कुमार ने बताया कि उनकी बेटी के पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर बन जाने से पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
इसरो में जाकर रिसर्च करने का सपना
गांव की एकता ने बताया कि उसका सपना इसरो में जाकर रिसर्च करने का है। फिलहाल पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद पर नियुक्त हो प्रदेश के लेागों की सेवा करेगी। एकता के पिता महिपाल ने बताया कि एकता ने अपनी बारहवीं तक की शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी की। इसके पश्चात बीटेक में डिग्री हासिल कर प्रतियोगिता परिक्षाओं के लिए तैयार शुरू कर दी। एकता ने की माता संतोष देवी ने बताया कि एकता बचपन से ही पढ़ाई में बहुुत रही है। बीटेक पूरी करके निजी नौकरी के बजाए एकता ने प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करना ज्यादा सही समझा। एकता ने बताया कि तैयारी करते हुए सब इंस्पेक्टर के पद के लिए पेपर दिया। इसमें उसका चयन हो गया। सब इंस्पेक्टर का परिणाम आते ही घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। एकता ने बताया कि उसकी इच्छा इसरो में जाकर रिसर्च करने की है। पुलिस में भर्ती होने के पश्चात भी वह अपनी तैयारी को जारी रखेगी।

नेहा अपने माता-पिता के साथ।- फोटो : Yamuna Nagar