फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Nation can be made strong through social harmony: Anil

सामाजिक समरसता से राष्ट्र को बनाया जा सकता है सशक्त : अनिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 03:29 AM IST
विज्ञापन
Nation can be made strong through social harmony: Anil
कलायत। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कलायत में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सायं 4 बजे बाल विकास स्कूल के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनाज मंडी के प्रधान अनिल शर्मा मौजूद रहे। उन्होंने सामाजिक समरसता, शिक्षा और संस्कृति के माध्यम से राष्ट्र को सशक्त बनाने पर बल दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड कार्यवाह कुलदीप ने की।
विज्ञापन

उन्होंने कलायत खंड में चल रहे सेवा कार्यों की जानकारी दी और समाज के सभी वर्गों से सक्रिय सहयोग का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संघ का उद्देश्य केवल संगठन नहीं, बल्कि एक संस्कारित और सशक्त समाज का निर्माण है। कार्यक्रम के आयोजन में मुख्य भूमिका निभाने वाले दयाशंकर ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पिछले एक शताब्दी से शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्राम विकास, पर्यावरण संरक्षण और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में सेवा कार्य कर रहा है। आज का यह आयोजन समाज में संगठन, संस्कृति और स्वाभिमान की भावना को सुदृढ़ करने वाला रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed