{"_id":"62cc90bcf5c74559454f7b3d","slug":"napa-sadhaura-s-newly-elected-president-and-councilors-took-oath-yamuna-nagar-news-knl114353665","type":"story","status":"publish","title_hn":"नपा साढौरा की नव निर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों ने ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नपा साढौरा की नव निर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों ने ली शपथ
विज्ञापन
जगाधरी। शहर के पटरी मोहल्ला में दो साल की बच्ची का उसी की मामी ने अपहरण कर लिया। अपहरण करने के बाद महिला बच्ची को पंजाब के लुधियाना ले गई। बच्ची के अपहरण की शिकायत उसकी मां ने पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में महिला ने बताया कि उसका पति 15 दिन पहले उसे छोड़ कर चला गया था। पति की रंजिश में उसने अपने पति की बहन की बच्ची का अपहरण किया था। पुलिस ने महिला से बच्ची बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने महिला को अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
मूल रूप से बिहार के सहरसा जिले के गांव परिया निवासी बबीता ने बताया कि वह जगाधरी के पटरी मोहल्ला में रहती है। उसका पति प्रवेश कुमार राज मिस्त्री का कार्य करते हैं। उसके पास एक दो साल की लड़की दीपा व छह माह का लड़का सुशांत है। शनिवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे उसकी भाभी ललिता उनके घर पर आई थी। इस दौरान उसकी भाभी ललिता ने उसकी बेटी दीपा को अपनी गोद में उठा लिया। उसने सोचा कि वह उसकी बच्ची को खिलाने के लिए गोद में ले रही है। उसके बाद वह उसकी बच्ची को लेकर पता नहीं कहां चली गई। उसने अपने पति के साथ मिलकर बच्ची दीपा व भाभी की तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। परेशान होकर उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी।
पुलिस ने आरोपी महिला ललिता के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान पुलिस का पता चला कि आरोपी ललिता बच्ची को लेकर लुधियाना में पहुंच गई है। जिसके बाद पुलिस ने दबिश देकर उसे वहां से बच्ची समेत काबू किया। बच्ची को उसके कब्जे से मुक्त कराकर परिजनों सौंप दिया। पूछताछ में आरोपी महिला ललिता ने बताया कि उसकी अपने पति कमलेश के साथ अनबन चल रही है। 15 दिन पहले उसका पति उसे छोड़कर चला गया था। उसका बदला लेने के लिए उसने उसकी बहन बबीता की बच्ची को अगवा किया। जांच अधिकारी एएसआई लखविंदर सिंह का कहना है कि आरोपी महिला को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।