{"_id":"6140fcfd8ebc3e7cfe0eed4d","slug":"my-crop-my-detail-portal-time-increase-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl832270124","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल का समय बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल का समय बढ़े
विज्ञापन
मांगों को लेकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते आढ़ती एसोसिएशन के पदाधिकारी
- फोटो : Yamuna Nagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। मंडियों में शेड के नीचे और चावल मिलों में स्टाक पड़ा होने से आढ़ती परेशान हैं। मंगलवार को हरियाणा अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने डीसी को मांगों संबंधी ज्ञापन सौंपा। इस दौरान आढ़तियों ने मेरी फसल मेरे ब्योरा पोर्टल की अवधि बढ़ाने और जिले की सभी अनाज मंडियों के शेड व चावल मिलों में पड़ा स्टाक जल्द उठाने की मांग की।
आढ़तियों का नेतृत्व जिला प्रधान शिवकुमार संधाला ने किया। शिवकुमार ने कहा कि नई धान खरीद के लिए नए बारदानें का भी इंतजाम पहले से ही किया जाए। मार्केट कमेटी सचिव को आढ़तियों को फीस का डर न दिखाने के आदेश जारी किए जाए। किसान की फसल सूखने के बाद ही खरीदी जाए। वहीं अनाज मंडी में सफाई व रोशनी की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि अभी तक कुछ किसान मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण नहीं करवा सके हैं, इसलिए पोर्टल सात दिन के लिए फिर से खोला जाए। प्रधान ने कहा कि अनाज मंडियों में सड़कों की हालत खराब है और पानी की निकासी नहीं है। शौचालयों की सफाई नहीं की जाती है।
खरीद शुरू होने से यह सभी कार्य पूरे किए जाए। वहीं किसान का भुगतान उसकी इच्छा के अनुसार हो। इस वर्ष की आढ़तियों का काटा गया आढ़त शुल्क वापस दिया जाए। श्रमिक का भुगतान भी आढ़ती के खाते में दिया जाए। उठान की पेमेंट का भुगतान आढ़ती एसोसिएशन के बिना न किया जाए। उन्होंने कहा कि रसूलपुर मंडी सीमांत किसान का पोर्टल हिमाचल का जिला सोलन किया गया है, उसे जिला सिरमौर के अंतर्गत किया जाए।
विज्ञापन
वहीं जठलाना, गुमथला व बिलासपुर की मंडियों में पानी निकासी का प्रबंध किया जाए। रादौर अनाज मंडी से सब्जी मंडी बाहर की जाए। डीसी ने आढ़तियों की समस्याएं हल करवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान उप प्रधान प्रवीण बराड़, उप प्रधान बरखाराम, सचिव मनीष कुमार, संयोजक जगमाल सिंह, सुरेंद्र जिंदल व वेद प्रकाश राणा सहित उपस्थित रहे।