फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Musical programs will be held on the Western Yamuna Ghat on Chhath, Yamunanagar

छठ पर पश्चिमी यमुना घाट पर होंगे संगीतमय कार्यक्रम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Musical programs will be held on the Western Yamuna Ghat on Chhath, Yamunanagar
कार्यक्रम के लिए पश्चिमी यमुना घाट का दौरा करते ट्रस्ट के सदस्य। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। छठ महापर्व को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। हर साल बड़े स्तर पर हर्षोल्लास से यह पर्व मनाया जाता है जिसको लेकर पश्चिमी यमुना घाट पर संगीतमय कार्यक्रम करवाए जाते थे। परंतु पिछले साल कोरोना संक्रमण के कारण यह कार्यक्रम नहीं हुए थे, जबकि इस बार संक्रमण का प्रभाव कम होने के बाद संगीतमय कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं।
सामाजिक व धार्मिक संगठनों ने पश्चिमी यमुना घाट पर कार्यक्रम के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। सबसे बड़ा कार्यक्रम श्री मानव सेवा समिति ट्रस्ट की ओर से करवाया जाता है। इस बार भी ट्रस्ट की ओर से कार्यक्रम करवाया जा रहा है। कार्यक्रम के लिए ट्रस्ट सदस्यों ने पश्चिमी यमुना घाट का दौरा किया और यहां किए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा तैयार की।
विज्ञापन

ट्रस्ट संस्थापक जयप्रकाश कुमार ने बताया कि इस बार बड़े स्तर पर कार्यक्रम किया जा रहा है। इसके लिए बाड़ी माजरा पुल पर तीर्थ नगर की तरफ टेंट लगाया जाएगा। वहां पर दो दिवसीय संगीतमयी कार्यक्रम होगा। दोनों दिनों के लिए तीन कलाकार बुलाए गए हैं। कलाकार अलग अलग समय पर अपनी प्रस्तुति देंगे और लोगों को छठ पर्व का महत्व बताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयप्रकाश ने बताया कि इसके अलावा ट्रस्ट की ओर से घाट की सफाई कर पिंडियों का निर्माण करवाया जा रहा है। इसके लिए सभी सदस्यों को ड्यूटी सौंपी गई है। इस दौरान छोटे लाल, रविंद्र कुमार रावत, अरविंद्र गिरी, विक्रम कुशवाह, अजय कुमार, प्रमोद कुमार, दुर्गा प्रसाद सहित अन्य उपस्थित रहे।
स्थापित किया गया सूचना व खोया पाया केंद्र
ट्रस्ट संस्थापक जयप्रकाश ने बताया कि छठ को लेकर घाट पर भारी भीड़ होती है। ऐसे में यहां पर लोगों का सामान सहित परिजन, बच्चे व बंधु गुम जाते हैं। जिससे लोगों को परेशानी होती है। ऐसी परिस्थितियों में यहां आने वाले लोगों को परेशानी न हो इसके लिए सहायता केंद्र स्थापित किया जाएगा। जहां पर लोग गुमने वालों के नाम सहित उन्हें मिलने का स्थान की घोषणा करवा सकेंगे। वहीं इस दौरान सामान इत्यादि गुम होने की सूचना भी यहां पर दी जा सकेगी।

जागरूक करने के लिए छह टीमें बनाईं
ट्रस्ट के कानूनी सलाहकार अधिवक्ता मनोज कुमार ने बताया कि अभी संक्रमण का खतरा टला नहीं है। ट्रस्ट संक्रमण बचाव के लिए टीकाकरण शिविर लगाता आया है। ऐसे में यहां आने वाले लोगों को संक्रमण बचाव व टीकाकरण के लिए जागरूक किया जाएगा। इसके लिए ट्रस्ट की ओर से 18 सदस्यों की छह टीमें बनाई गई हैं। यह टीमें पर्व के दोनों दिन लोगों को जागरूक करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed