फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Murder of priest by entering Hanuman temple

Yamuna Nagar News: हनुमान मंदिर में घुसकर पुजारी की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Murder of priest by entering Hanuman temple
सांगीपुर पुलिस नाके पर स्थित श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर के 75 वर्षीय महंत ओड कॉलोनी निवासी राजा राम की अज्ञात हमलावरों ने डंडों व ईंटों से पीट-पीट कर हत्या कर दी। हत्या के समय महंत मंदिर में अकेले थे। एसके रोड पर सुनसान में स्थित श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर में रह रहे पुजारी की हत्या किए जाने की सूचना मिलने पर डायल 112 की गाड़ी मौके पर पहुंची और इस बारे उच्चाधिकारियों को सूचित किया। थाना रादौर प्रभारी इंस्पेक्ट अनंत राम, सब इंस्पेक्टर जसबीर सिंह पुलिस की टीम के साथ मौके पर पहुुंचे। वहीं हत्या के मामले को लेकर सीन ऑफ क्राइम की टीम के प्रभारी चंद्रशेखर मौके पर पहुंचे और मौके से खून के नमूने व अन्य सबूत जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए अज्ञात लोगों पर परिजनों की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया है। मृतक वृद्ध महंत के परिजनों ने कुछ लोगों पर हत्या किए जाने के आरोप लगाए है। जिसकी शिकायत परिजनों ने पुलिस को दी है।
विज्ञापन

मृतक महंत राजा राम के छोटे भाई ओड कॉलोनी के डॉ. राजकुमार पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बड़ा भाई राजा राम सांगीपुर नाके पर स्थित श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर में पिछले लगभग 15 वर्षों से पुजारी के तौर पर कार्यरत था। वह मंदिर में बने कमरे में रहता था। वह कभी कभार ही रादौर उनसे मिलने आया करता था। लगभग एक महीना पहले कुछ लोगों ने उनके बड़े भाई राजाराम को मंदिर से निकालने की धमकी देते हुए उसके साथ मारपीट की थी। जिसकी शिकायत उन्होंने गृह मंत्री अनिल विज, डीजीपी, एसपी व थाना रादौर पुलिस को दी थी। मामले को लेकर बाद में राजीनामा हो गया था। लेकिन आरोपी लोग महंत से गहरी रंजिश रखते थे। डॉ. राजकुमार ने बताया कि शनिवार की दोपहर को गांव सांगीपुर का एक व्यक्ति जब मंदिर में गया तो मंदिर के बाहर का गेट अंदर से बंद था। गेट खटखटाने पर भी अंदर से महंत नहीं आया तो मामले की सूचना डायल 112 नंबर पर पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की तो पाया कि अज्ञात लोग मंदिर की दीवार फांदकर महंत के कमरे में घुसे। हत्यारों ने महंत के सिर व कमर पर डंडों व ईंटों से हमला किया। जिस कारण महंत की मौके पर ही मौत हो गई। हमलावर जाते हुए महंत के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर गए।
विज्ञापन



थाना रादौर प्रभारी इंस्पेक्टर अनंत राम ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के विरूद्ध हत्या का मामला दर्ज किया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed