{"_id":"633b42cc63db2202610a1ae8","slug":"murder-by-stabbing-in-the-chest-of-a-young-man-who-came-to-see-ramlila-yamuna-nagar-news-knl1232946105","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलीला देखने आए युवक की छाती में छुरा घोंपकर कर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलीला देखने आए युवक की छाती में छुरा घोंपकर कर हत्या
विज्ञापन
मृतक तरुण उर्फ राहुल का फोटो
- फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। जगाधरी वर्कशॉप के रेलवे ग्राउंड में रामलीला देखने गए फर्कपुर के न्यू नानक नगर निवासी तरुण उर्फ राहुल (19) की छाती में छुरा घोंपकर हत्या कर दी गई। आरोप क्षेत्र के 14-15 युवकों पर लगा है। मृतक के भाई गौरव उर्फ सन्नी का कहना है कि तीन दिन पहले रामलीला में आरोपियों के दूसरे गुट के साथ झगड़ा हो गया था। उस समय उसका भाई राहुल भी वहां खड़ा था।
आरोपियों ने गलतफहमी में उसके भाई पर दूसरे गुट का सदस्य समझकर छुरा, चाकू और तेजधार हथियारों से ताबड़तोड़ वार किए। उसने वारदात की सूचना रेलवे ग्राउंड के बाहर खड़ी डायल 112 पर पुलिस को दी और मदद की गुहार लगाई। आरोप है कि पुलिस से सहायता नहीं मिली। जब वे अपने भाई को अस्पताल ले गए तो वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले में 12 लोगों को नामजद करते हुए दो-तीन अन्य पर हत्या समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
न्यू नानक नगर निवासी गौरव उर्फ सन्नी ने बताया कि रविवार रात वह और उसका भाई तरुण उर्फ राहुल (19) रेलवे ग्राउंड में रामलीला देखने के लिए गए थे। साढे़ 10 बजे के करीब वह दोनों रामलीला भवन के पास बायीं तरफ खड़े थे, तभी वहां पर रामनगर निवासी धीरज, न्यू नानक नगर निवासी अभिषेक उर्फ लला व नानक नगर निवासी अरमान आए। आरोपी तरुण को उससे अलग कुछ दूरी पर ले गए। जहां आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद तीनों आरोपी उसे घसीटते हुए मारपीट करने लगे। जहां आरोपियों ने अपने साथी राम नगर निवासी चेतन पासी, हंस पासी, अमर पासी, हाऊ, शिव महाकाल, आईटीआई निवासी अंकित, कर्ण, खेड़ी रांगडान निवासी संधु सरदार, जोगिंद्र नगर निवासी हन्नी वाल्मीकि व कुछ अन्य के साथ मिलकर तरुण पर तलवार, चाकू, रॉड व डंडों से कई वार किए। आरोपियों ने उसकी छाती में छुरा घोंपा। सन्नी ने बताया कि रेलवे ग्राउंड के बाहर ही डायल 112 की गाड़ी खड़ी थी। उसने गाड़ी में बैठे पुलिसकर्मियों से मदद की गुहार लगाई। आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने उसकी नहीं सुनी। इसके बाद वह खून से लथपथ तरुण को दोस्त गोलू उर्फ सन्नी के साथ बाइक पर सिविल अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मामले में रात को 12 लोगों को नामजद करते हुए कुछ अन्य पर हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया था। कुछ हत्यारोपियों को राउंडअप किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। डायल 112 की गाड़ी मारपीट के किसी अन्य मामले में गई थी।
- शीलावंती, एसएचओ, थाना फर्कपुर।