फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Municipal commissioner inspected the broken embankment of Yamuna canal, instructions to expedite construction

डिचड्रेन के पास टूटे तटबंध के पुन:निर्माण का निगमायुक्त ने किया निरीक्षण, कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 03:03 AM IST
विज्ञापन
Municipal commissioner inspected the broken embankment of Yamuna canal, instructions to expedite construction
तेज बारिश में डिचड्रेन के पास टूटे पश्चिमी यमुना नहर के तटबंध का नगर निगम व सिंचाई विभाग के कर्मचारियों द्वारा पुन: निर्माण किया जा रहा है। सोमवार सुबह नगर निगम आयुक्त अजय सिंह तोमर ने निगम के एक्सईएन रवि ओबरॉय, एमई दीपक सुखीजा, सीएसआई सुरेंद्र चोपड़ा, एसआई गोविंद शर्मा के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सिंचाई विभाग व निगम के अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बता दें कि बीते वीरवार रात को हुई तेज बारिश के बाद जम्मू कॉलोनी श्मशान घाट डिचड्रेन के गेट के नजदीक पश्चिमी यमुना नहर का तटबंध टूट गया था। इसकी जानकारी मिलते ही निगम व सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम ने तटबंध के पुन: निर्माण का काम शुरू किया। नगर निगम व सिंचाई विभाग के लगभग 110 कर्मचारियों ने एक पोकलाइन, एक जेसीबी व 10 ट्रैक्टर ट्रॉली की मदद से यह कार्य शुरू किया हुआ है। नगर निगम के एक्सईएन रवि ऑबरोय, एसआई गोविंद, जेई अरविंद व सिंचाई विभाग के एसडीओ धर्मपाल, जेई विनोद की देखरेख में काम किया जा रहा है। सोमवार को सिंचाई विभाग द्वारा तारों का जाल बिछाकर उसमें मिट्टी से भरे प्लास्टिक के कट्टों की मदद से तटबंध बनाना शुरू किया गया। ट्रैक्टर ट्रॉलियों की मदद से तटबंध तक मिट्टी पहुंचाई गई। निगमायुक्त अजय सिंह तोमर ने इस दौरान गहनता से टूटे तटबंध की जांच की और अधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द टूटे तटबंध के निर्माण कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए। निगमायुक्त अजय सिंह तोमर का कहना है कि तटबंध निर्माण का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। जल्द ही इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed