फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Municipal and fire department employees staged a protest at the MLA's residence.

Yamuna Nagar News: पालिका व दमकल कर्मचारियों ने विधायक आवास पर किया प्रदर्शन

Sat, 22 Aug 2026 03:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 22 Aug 2026 03:33 AM IST
विज्ञापन
Municipal and fire department employees staged a protest at the MLA's residence.
विधायक आवास पर प्रदर्शन कर ज्ञापन देने जाते सफाई व दमकल कर्मचारी। संवाद
यमुनानगर। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा और हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन की संयुक्त राज्यव्यापी हड़ताल शुक्रवार को 16वें दिन भी जारी रही। नगर पालिका और फायर कर्मचारियों ने नगर निगम परिसर में एकत्र होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद कर्मचारियों ने भाजपा विधायक घनश्याम दास अरोड़ा के आवास पर पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


नगर पालिका शाखा प्रधान पपला और फायर प्रधान विजेंद्र सिंह, नगर पालिका सह सचिव संजीव तिगरा और फायर कोषाध्यक्ष ललित कुमार ने कहा कि 20 से 25 अगस्त तक प्रदेशभर में सभी विधायकों, सांसदों और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से संपर्क कर आंदोलन के समर्थन की अपील की जाएगी। कर्मचारियों ने विधायक घनश्याम दास अरोड़ा से मांग की कि विधानसभा के आगामी सत्र में पालिका और फायर कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए 13 मई को सरकार के साथ हुए समझौते को लागू करवाने के लिए आवाज उठाई जाए। कर्मचारी 22 अगस्त को जगाधरी विधायक अकरम खान को भी ज्ञापन सौंपेंगे। वहीं 23 अगस्त को धरनास्थल पर दलित, सामाजिक, किसान, मजदूर और विभिन्न राजनीतिक संगठनों को बुलाकर महापंचायत करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने हड़ताल को 24 अगस्त तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि 24 अगस्त तक सरकार ने मानी गई मांगों के लिखित आदेश जारी नहीं किए तो हड़ताल को अनिश्चितकालीन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। संवाद

विधायक आवास पर प्रदर्शन कर ज्ञापन देने जाते सफाई व दमकल कर्मचारी। संवाद

विधायक आवास पर प्रदर्शन कर ज्ञापन देने जाते सफाई व दमकल कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed