फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   MPs who arrived at Saraswatinagar Mandi listened to the problems of the farmers

Yamuna Nagar News: सरस्वतीनगर मंडी पहुंचे सांसदों ने सुनीं किसानों की समस्याएं

Wed, 21 Oct 2026 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 21 Oct 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
MPs who arrived at Saraswatinagar Mandi listened to the problems of the farmers
सरस्वतीनगर में धान खरीद का जायजा लेते सांसद वरूण मुलाना व जिलाध्यक्ष नरपाल गुर्जर। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सरस्वतीनगर अनाज मंडी में सांसद वरुण चौधरी और राज्यसभा सांसद कर्मवीर बौद्ध पहुंचे। दोनों सांसदों ने मंडी में किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। किसानों ने फसल खरीद, भुगतान, उठान, भंडारण, बारदाने और मंडी की अन्य व्यवस्थाओं से जुड़ी परेशानियों से उन्हें अवगत कराया।
किसानों ने मंडी में साफ-सफाई, पेयजल, शेड और सड़कों की व्यवस्था के साथ फसल उठान व भुगतान में देरी का मुद्दा भी उठाया। सांसदों ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए भरोसा दिलाया कि मंडी से जुड़े मुद्दों को संबंधित अधिकारियों और सरकार के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान होना चाहिए।
विज्ञापन

किसानों की मेहनत देश की अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव है। उन्होंने किसानों से अपनी समस्याओं को संगठित रूप से उठाने का आह्वान भी किया। इसके बाद राहुल मित्तल की दुकान पर जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के अध्यक्ष नरपाल सिंह गुर्जर का जन्मदिन मनाया गया। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने तथा जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आपसी समन्वय और एकजुटता से संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाया जा सकता है। कार्यकर्ताओं ने जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अंबाला ग्रामीण के जिला प्रधान दुष्यंत चौहान, ब्लॉक प्रधान प्रवीण राणा व्यासपुर, ब्लॉक प्रधान परमजीत खेड़ी लक्खा सिंह और जिला महासचिव मुकेश पाल सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed