{"_id":"611c131f8ebc3e42a867f3bc","slug":"mp-angry-over-missing-officers-from-meeting-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl80223845","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक से नदारद अधिकारियों पर सांसद खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक से नदारद अधिकारियों पर सांसद खफा
विज्ञापन
जिला विकास समन्वय व निगरानी कमेटी की मीटिंग में अधिकारियों से बातचीत करते सांसद रतनलाल कटारिया।
- फोटो : Yamuna Nagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
यमुनानगर। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं अंबाला संसदीय क्षेत्र से सांसद रतन लाल कटारिया ने मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी कमेटी की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की और अधिकारियों को सभी लक्ष्य समय पर हासिल करने के निर्देश दिए। बैठक में कुछ विभागों के अधिकारी बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सांसद ने उपायुक्त को अनुपस्थित अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं की समीक्षा स्वयं प्रधानमंत्री भी करते हैं। अधिकारी इसकी गंभीरता को समझते हुए सभी लक्ष्य निर्धारित अवधि में पूरा करें। उन्होंने कहा कि जो योजनाएं पूरी हो चुकी हैं, उनके उद्घाटन की भी तिथि निर्धारित करें ताकि संबंधित सांसद उसमें शामिल हो सकें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत जिले में बनाई जा रही 6 सड़कों का कार्य शीघ्र पूरा करें। निर्माण एजेंसी को बनाई गई सड़क का 5 वर्ष तक रखरखाव करना होता है और जिन सड़कों में गड्ढ़े इत्यादि भरने की आवश्यकता हैं, उन्हें भी तुरंत ठीक करवाएं।
विधायक घनश्याम दास अरोड़ा और डॉ. बिशन लाल सैनी ने सड़कों में गड्ढों की समस्या का समय पर समाधान न होने पर नाराजगी व्यक्त की और अधिकारियों को गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने ऐसी सड़कों की स्थिति पर नजर रखने के लिए सोशल ऑडिट कमेटी बनाने का सुझाव दिया। बैठक में प्रधानमंत्री ग्रामीण और शहरी आवास योजना की भी समीक्षा की गई। विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शहर में शौचालयों की सफाई और बेहतर रख-रखाव सुनिश्चित करें और आगामी बैठक में इसकी रिपोर्ट भी प्रस्तुत करें।
विज्ञापन
सांसद ने कोरोना की संभावित तीसरी लहर के लिए की गई व्यवस्था और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के तहत चलाई जा रही गतिविधियों पर भी चर्चा की। बैठक में मनरेगा, दीनदयाल अंतोदय योजना, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, डिजिटल इंडिया भूमि रिकार्ड कार्यक्रम, दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति कार्यक्रम, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, सर्व शिक्षा अभियान, मिड-डे मील योजना, डिजिटल इंडिया सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की और इनके क्रियान्वयन में और अधिक सुधार के निर्देश दिए। इस दौरान मेयर मदन चौहान, नगर निगम आयुक्त अजय सिंह तोमर, अतिरिक्त उपायुक्त रणजीत कौर, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नवीन आहूजा, भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी शंकर लाल गोयल आदि उपस्थित रहे।