फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Mother's blessings on Mother's Day

मातृ दिवस पर मां का लिया आशीर्वाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Mother's blessings on Mother's Day
यमुनानगर। जिले में रविवार को मातृ दिवस मनाया गया। बच्चों ने अपनी मां को विभिन्न प्रकार के उपहार देकर उनसे आशीर्वाद लिया। वहीं शिक्षण संस्थानों में विभिन्न कार्यक्रम व प्रतियोगिताएं करवाई गई। जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। शाम को शहर के विभिन्न बाजारों व प्रतिष्ठानों पर मातृ दिवस को लेकर भीड़ रही। बच्चे मां सहित परिवार के साथ सैर सपाटे पर निकले। बाजार में खरीदारी की और खान पान कर मस्ती की।
विज्ञापन

मातृ दिवस का नजारा पूरे जिले में देखने को मिला। हर किसी ने अपने ही अंदाज में मां के प्रति अपना प्रेम प्रकट किया। इसके चलते बाजारों में उपहार, ज्वेलर्स, क्लॉथ हाउस इत्यादि की दुकानों पर भीड़ रही। उपहार विक्रेता दुकानदार मुकेश ने बताया कि मातृ दिवस को लेकर तमाम तरह के उपहार की बाजार में खूब मांग रही।
विज्ञापन

कैंप स्थित नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मातृ दिवस मनाया गया। इस दौरान स्कूल में विभिन्न कार्यक्रम करवाए गए। जिसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर मां के प्रति प्रेम का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत कक्षा पांच की खुशी, जिया, बबीता, इशिका ने ‘मैं कभी बतलाता नहीं’ गीत पर प्रस्तुति देकर सभी को मुग्ध कर दिया। कक्षा एलकेजी के विराज ने ‘तू कितनी भोली है’ गीत अपनी मधुर आवाज में प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया। वहीं ईशा ने प्यारी सबसे न्यारी मां के माध्यम से बताया कि मां ही है जो दुनिया को पूर्णता प्रदान करती है। इस दौरान पूनम, मीनाक्षी, सिमरन, रजनी सहित अन्य उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधक निर्मल पुंडीर ने विद्यार्थियों ने इस दिन के बारे विद्यार्थियों को बताया। विद्यालय प्रधानाचार्या राजीव कुमार ने सभी को नारी सम्मान के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
मां ही बच्चों में रोपती है संस्कार व आदर्शों के बीज
यमुनानगर। सरोजनी कॉलोनी स्थित मुकंद लाल पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस मनाया गया। जिसके तहत विभिन्न गतिविधियां व प्रतियोगिताएं करवाई गई। यह प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के अलावा उनकी माताओं के लिए भी करवाई गई। जिसमें मांओं ने उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशिका शशि बाटला ने किया। जिसमें पहली से पांचवीं के बच्चों की माताओं के लिए मनोरंजक गतिविधियां करवाई गई।
यहां बालविहार संचालिका शालिनी ग्रोवर ने कहा कि मां ईश्वर प्रदत उपहार है। जिसकी तुलना किसी से नहीं की जा सकती है। उनके सानिध्य व मार्गदर्शन में बच्चे अपने ज्ञान व प्रतिभा को नव दिशा प्रदान कर पाते हैं। विद्यार्थियों ने कविता से मां के प्रति आभार व आदर भाव प्रकट किया। वहीं रोजमर्रा की जिंदगी से परे माताओं ने म्यूजिकल चेयर, नृत्य, संगीत इत्यादि गतिविधियों में भाग लिया। निदेशिका शशि बाटला ने कहा कि मां समाज की सशक्त नींव होती है। जो समाज को बच्चों से अच्छे संस्कार देकर मूल्य एवं आदर्शों रूपी दीपक से परिवार व समाज को ठोस धरातल प्रदान करती है। प्रधानाचार्या सीमा कटारिया ने कहा कि हमारे जीवन में माता पिता दोनों का ही महत्वपूर्ण योगदान होता है। विशेषकर मां अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ बच्चों में नैतिक मूल्य व आदर्शों का बीज रोपती है।
रादौर: स्वराज शिशु निकेतन स्कूल में मातृ दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम करवाया गया। जिसमें बच्चों के लिए विभिन्न गतिविधियां करवाई गई। प्रतियोगिता में नर्सरी से पांचवीं तक के बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने कार्ड बनाओ, कविता, नृत्य इत्यादि पर प्रस्तुति दी। प्रिंसिपल रेणु शांडिल्य ने विद्यार्थियों से मातृ दिवस पर सभी को अपनी मां के नाम से एक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह धरती भी हमारी मां है हमे धरा को सुंदर बनाए रखने में सहयोग करना चाहिए। वहीं मातृ दिवस पर बच्चों ने विभिन्न क्रियाओं से मां के प्रति अपना प्रेम जाहिर किया।
फोटो:- 8
-----------------
संसार की कल्पना ही मां से होती है पूरी
रादौर। हाफिजपुर के एमडीवीएम पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस मनाया गया। जिसमें पहली से दसवीं के विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने माताओं के प्रति गीत, चित्रकला, नृत्य सहित अन्य गतिविधियों से प्रेम जाहिर किया। वहीं कक्षा छह के विद्यार्थियों ने पेपर केक बनाया। स्कूल चेयरमैन अनिल कांबोज, गीता कांबोज, प्रिंसिपल अंजू गुलाटी, वाइस प्रिंसिपल अंजू शर्मा ने विद्यार्थियों की कलाकृतियों का अवलोकन किया। इस दौरान अनिल कांबोज ने सभी को मातृ दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि मां एक शब्द नहीं बल्कि स्वयं में पूरी सृष्टि है। मां बिना कहे बच्चे की तकलीफ समझ जाती है। धरती पर ईश्वर का प्रति रूप मां है। इसलिए सभी को नारी का सम्मान करना चाहिए।
फोटो:- 11
मां है ईश्वर का मानवीय रूप
रादौर। लाइक पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस पर मातृ शक्ति का यशोगान किया गया। इस दौरान स्कूल प्रबंधक मंजू रानी ने कहा कि मातृ दिवस मां को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। मां अपने बच्चों के लिए हर कष्ट सहन करती है। इसलिए मां को ईश्वर के समान कहा गया है। मां अपने बच्चों का सभी सुख त्याग कर पालन पोषण करती है। हम मां का कर्ज जीवनभर नहीं चुका सकते हैं। वेद शास्त्रों ने भी मां के महत्व पर जोर दिया है। मां को प्रथम गुरु माना जाता है। जग जननी को स्वर्ग से भी श्रेष्ठ माना गया है। ऐसे अनेक प्रमाण है जिसमें माता को सर्वोच्च स्थान दिया गया है। त्याग और स्नेह की मूर्ति होती है माता। पुत्र भले ही कुपुत्र हो जाए लेकिन माता कभी कुमाता नहीं होती। मां का स्थान दुनिया में सबसे ऊंचा है। इसलिए सभी को नारी का सम्मान करना चाहिए।
फोटो:- 12
----------------
प्रतियोगिताओं में मांओं ने दिखाया कौशल
रादौर। हरनौल स्थित संजय गांधी मेमोरियल पब्लिक स्कूल व सुरेंद्रा हाई स्कूल में मातृ दिवसम नाया गया। इस दौरान प्री-नर्सरी से पांचवीं के बच्चों की माताओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। माताओं ने वन लेग रेस, म्यूजिकल चेयर, रैंपवॉक, पिक ग्रेप्स विद टूथ पिक प्रतियोगिताओं में अपना कौशल दिखाया। प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। चेयरमैन रणधीर चौधरी ने कहा कि मातृ दिवस सभी के लिए अहम है। हमें सभी नारी व सभी की मां का सम्मान करना चाहिए। मां बच्चे की पहली गुरु होती है। बच्चे के पालन पोषण के लिए मां को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस दौरान प्रिंसिपल सुरेश चानना, सोनिया चानना, प्रभजोत कौर, शरणजीत कौर सहित अन्य मौजूद रहे।
इसी तरह स्वराज पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस व रविंद्र नाथ टैगोर जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विशेष प्रार्थना सभा से किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने रविंद्रनाथ टैगोर की रचित कहानी का नाट्य रूपांतरण किया। अध्यापिका भारती ने विद्यार्थियों को गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर के बारे में बताया गया। विद्यालय के प्राइमरी के बच्चों की माताओं को भी कार्यक्रम में बुलाया गया। इस दौरान माताओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उनके लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं करवाई गई। विजेताओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने कार्ड बनाओ, नारा लेखन, पोस्टर बनाओ, कविता सुनाओ इत्यादि प्रतियोगिता में भाग लिया। इसी क्रम में मून स्टार प्री स्कूल में मदर्स डे मनाया गया। स्कूल की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गई। जिसमें विद्यार्थियों व उनकी माताओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। माताओं ने वन लेग रेस, म्यूजिकल चेयर, रैंपवॉक, पिक ग्रेप्स विद टूथ पिक इत्यादि प्रतियोगिताओं में कौशलता दिखाई। पेपर रेस प्रतियोगिता में प्रियांश की माता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में सुगम की माता प्रथम रहीं। रबर गेम में अमीशी की माता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में विजेता मांओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रिंसिपल पूजा माटिया ने कहा कि मातृ दिवस सभी के लिए अहम होता है। सभी को मां की सेवा व सम्मान करना चाहिए। इस दौरान आशा, नीतू, रिचा, टिम्सी, प्रिया व अन्य मौजूद रहीं।

महाराजा अग्रसेन सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में मदर्स डे पर विभिन्न गतिविधियां करवाई गई। जिसमें सभी कक्षाओं के सभी विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ अधिवक्ता दीक्षा अग्रवाल ने किया। जिसमें प्री नर्सरी से पहली के बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस में प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें बच्चे घर से ही सुंदर सुंदर कपड़े पहनकर पहुंचे। बच्चों ने कैटवॉक व डांस से सभी का मन मोह लिया। पांचवीं से आठवीं के बच्चों ने कार्ड व फोटो फ्रेम बनाकर मां के प्रति प्रेम दिखाया। नौवीं से कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने मातृ दिवस पर पोस्टर बनाएं। प्रधानाचार्य डॉ. सुदेश बंसल ने कहा कि बच्चों को ऐसी गतिविधियों में जरूर भाग लेना चाहिए। इस दौरान अरुणा शर्मा, ममता शर्मा, पूजा,प्रियंका, अतिका सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed