फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Mother Mary Charity Home Members welcomed by putting flower garland

मदर मैरी चैरिटी होम संस्था के सदस्यों का फूल माला डाल कर किया स्वागत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 06:05 PM IST
विज्ञापन
Mother Mary Charity Home Members welcomed by putting flower garland
संस्था के सदस्यों का सम्मान करते श्यामसुंदर पुरी कॉलोनी वासी। - फोटो : AMAR UJALA
यमुनानगर
विज्ञापन
श्यामसुंदर पुरी कॉलोनी में मदर मैरी चैरिटी होम संस्था के सदस्यों का फूल माला डालकर स्वागत किया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि संस्था के सदस्य लॉक डाउन में कोरोना योद्धाओं की तरह गरीब लोगों की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रोजाना संस्था के सदस्य गरीब और जरूरतमंद लोगों को खाना पहुंचा रहे हैं। संस्था सदस्य विक्रम चौहान और खुशी ने कहा कि देश पर मुश्किल की घड़ियों में देशवासियों का सहयोग करना तो सबका कर्तव्य है, वह तो अपने इसी कर्तव्य को निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे जरूरतमंदो को राशन दे रहे है। उन्होंने यह भी बताया कि बुढ़िया गुरुद्वारा में जिला प्रशासन के दिशा निर्देशों के अनुसार लंगर तैयार होता है। जहां से भोजन के पैकेट लेकर संस्था के सदस्य शहर की अलग अलग कालोनियों के लोगों तक पहुंचाने का सहयोग कर रहे है। उन्होंने बताया कि वे तेलीपुर, श्याम सुंदर पुरी, आजाद नगर और महादेव कालोनी के करीब 1500 जरूरतमंदों को भोजन पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने शहरवासियों को कोरोना वायरस से बचाने के लिए इस मुहिम की शुरुआत की। वे जहां जहां भी जाते हैं, लोगों को कोरोना वायरस से बचाव संबंधी सावधानियां बरतने के लिए प्रेरित करते हैं। इस काम के लिए राहुल गिल, श्रीकांत, सुखदेव नामधारी, राकेश बजाज, सरदूल नामधारी, राज मसीह और आशीष का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed