फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Most of the candidates for the post of councillor are new faces from BJP

Yamuna Nagar News: पार्षद पद के प्रत्याशियों में भाजपा से ज्यादातर नए चेहरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Most of the candidates for the post of councillor are new faces from BJP
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। भाजपा ने मेयर के लिए सुमन बहमनी के जैसे वार्डों में पार्षद पदों पर अधिकांश नए चेहरे चुनावी मैदान में उतारने का दांव खेला है। पार्षद प्रत्याशियों की सूची में केवल पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर पवन बिट्टू की पत्नी निवर्तमान पार्षद भावना का नाम ही रिपीट है, जबकि अन्य वार्डों में नए चेहरे हैं।
हालांकि कई वार्डों में ऐसा वार्ड आरक्षण से हुआ, पर अनारक्षित होने के बाद भी कई वार्डों में न निवर्तमान पार्षद और न ही उनके प्रतिनिधि पूर्व पार्षद इस बार अपने या दूसरे किसी वार्ड से भाजपा के पार्षद प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन

ऐसे ही वार्ड दो से निवर्तमान सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन शर्मा व वार्ड 14 से डिप्टी मेयर रानी कालड़ा का नाम भी सूची में नहीं है, जो न अपने न दूसरे किसी वार्ड से भाजपा पार्षद प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे ही ज्यादातर वार्डों में निवर्तमान व पूर्व पार्षद भाजपा से पार्षद चुनाव के मैदान में नहीं है, पर प्रत्याशी बने चेहरों में ज्यादातर स्वयं या उनके परिवार भाजपा के पुराने जुड़े हुए हैं। साथ ही युवा, पढ़े-लिखे, साफ छवि व वार्ड में सक्रियता उन्हें पार्षद टिकट मिलने का वजह माने जा रहे हैं।
मेयर के दावेदार थे, पार्षद का टिकट भी नहीं

निवर्तमान पार्षदों में वार्ड 18 से कुसुमलता व 19 से उषा भाजपा से मेयर की टिकट के दावेदार बताए जा रहे थे, ऐसी चर्चाएं चुनावी घोषणा के बाद से ही खूब होने लगी थी, पर दोनों न अपने और न दूसरे किसी वार्ड से भाजपा पार्षद हैं। कुसुमलता व उषा के वार्ड इस बार अनारक्षित हैं। ऐसे ही सामान्य महिला के लिए आरक्षित वार्ड 22 से निवर्तमान पार्षद सविता कांबोज, एससी वर्ग के लिए आरक्षित वार्ड 12 से संजीव कुमार, अनारक्षित वार्ड छह से प्रीति जौहर भी न अपने और न अन्य किसी वार्ड से भाजपा पार्षद प्रत्याशी हैं। निवर्तमान पार्षद अभिषेक मोदगिल का वार्ड 21 इस बार एससी महिला के लिए आरक्षित होने के चलते वह अनारक्षित वार्ड 18 व 19 से चुनाव लड़ना चाह रहे थे, पर वह भी किसी वार्ड से भाजपा पार्षद प्रत्याशी नहीं हैं।

निवर्तमान डिप्टी मेयर के वार्ड में पूर्व पार्षद प्रत्याशी

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संगीता सिंघल नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी के पहले चुनाव में वार्ड आठ से पार्षद रहीं। अक्तूबर-2018 के चुनाव में भी वह वार्ड आठ से भाजपा प्रत्याशी रहीं, पर इनेलो समर्थित विनोद मरवाह ने पार्षद बने। इस बार संगीता सिंघल को वार्ड आठ के बजाय निवर्तमान डिप्टी मेयर रानी कालड़ा के वार्ड 14 से भाजपा पार्षद प्रत्याशी बनाया गया है। वार्ड आठ से इस बार पूर्व मंडल अध्यक्ष विभोर पाहुजा भाजपा पार्षद प्रत्याशी बनाए गए हैं। इस बार वार्ड 14 सामान्य महिला और वार्ड आठ अनारक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed