फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Monsoon, Rain, Problems, Water logging, Yamunanagar

मानसून की पहली बारिश, कहीं मिली राहत तो कहीं आई आफत

Sun, 03 Jul 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला,यमुनानगर Updated Sun, 03 Jul 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Monsoon, Rain, Problems, Water logging, Yamunanagar
पानी - फोटो : ब्यूरो
यमुनानगर। मानसून की पहली बारिश से शुक्रवार रात जिले को भिगो दिया। शनिवार सुबह भी जिले के सभी खंडों में जमकर बारिश हुई। इस दौरान औसत करीब 20 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम में ठंडक होने से अधिकतम पारा पांच डिग्री गिरकर 28 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। एक ओर बारिश ने ने उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत दिलाई।
विज्ञापन


वहीं, बारिश निचले इलाकों में जलभराव, सड़कों पर जाम व बिजली आपूर्ति बाधित जैसी समस्याएं बढ़ा गईं। इससे लोगों की दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो गई और खासकर सुबह के समय नौकरी पेशा लोगों को काम पर जाने व स्कूल जाने वाले बच्चों को दिक्कतों से दो-चार होना पड़ा। सड़कों पर बरसाती पानी व कीचड़ जमा होने से जगह-जगह जाम की स्थिति बनती दिखी, जिस बीच दिनभर वाहन रेंगते नजर आए। उधर, बारिश से लबालब खेतों को देख मानसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे किसानों के चेहरे पर रौनक लौट आई।
विज्ञापन


कृषि विशेषज्ञों भी मौजूदा समय में बारिश को धान व अन्य फसलों हेतु टॉनिक बता रहे हैं। बरसात के बाद पश्चिमी यमुना नहर की पटरी से लगते आजाद नगर व शांति कॉलोनी और गुरुनानक खालसा कॉलेज रोड, लाजपत नगर, कैंप में विश्वकर्मा चौक, खड्डा कॉलोनी, शिवपुरी-बी सहित अन्य निचले इलाकों में जलभराव हुआ। इससे निवासियों व दुकानदारों को खासी परेशानी हुई। साथ ही शहरी सड़कों के किनारे बरसाती पानी व कीचड़ जमा होने से भी यातायात आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रादौर में हुई सबसे अधिक बारिश
शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे से कुछ देर तेज हवाओं के बाद तेज बरसात होने लगी। करीब एक घंटा जमकर बारिश हुई, फिर रातभर रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही। शनिवार सुबह करीब पौने आठ बजे फिर तेज बरसात होने लगी करीब आधे घंटे भर झमाझम बारिश हुई। इसके बाद भी 12 बजे तक रुक-रुक बरसात होती रही। कृषि विभाग के मुताबिक शनिवार सुबह आठ बजे तक रादौर में 22, छछरौली में 20, जगाधरी में 12, मुस्तफाबाद में तीन व साढौरा में नौ मिलीमीटर बरसात हुई। सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक रादौर में 20 एमएम बारिश हुई, जो जिले में सबसे अधिक है। शुक्रवार रात 12 बसे से शनिवार रात तक जिले मे औसत करीब 20 एमएम बारिश होने का अनुमान है।

70 लाख ख्रर्च करने से भी दूर हुई जगाधरी में जलभराव की समस्या-
यमुनानगर। मानसून की पहली बरसात में ही जगाधरी में जलभराव की समस्या फिर सामने आई। जगाधरी शहर में जगह-जगह भारी जलभराव होने से शहरवासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। घरों व दुकानों में आए बरसाती पानी को निकालने में शहरवासी कई घंटों तक जूझते रहे। यह स्थिति तब है, जबकि जगाधरी में जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए 70 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं।
शनिवार सुबह से ही जगाधरी के झंडा चौक, रामलीला ग्राउंड, बुड़िया चौकी, शमशान रोड से बुडिय़ा चौक तक जलभराव की स्थिति बनी रही। बरसाती पानी घरों व दुकानों के भीतर घुस गया, जिससे लोगों का कीमती सामान खराब हो गया। सड़कों पर दो से तीन फुट तक पानी जमा होने से राहगीरों व वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बुडिय़ा चौकी से बुडिय़ा चुंगी तक तीन से चार घंटे तक जलभराव की स्थिति रही। जबकि इस मार्ग पर जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए 70 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं।

स्ट्रोम वाटर प्रोजेक्ट के तहत बुडिय़ा चौकी से बुडिय़ा चुंगी तक पाइप लाइन बिछाई गई ताकि इसमें बरसाती पानी की निकासी भी हो सके। लेकिन यह प्रोजेक्ट पूरी तरह फेल साबित हो रहा है। बरसात होने पर इस इलाके में घंटों सड़क पर पानी जमा रहता है। वार्ड नंबर चार के पार्षद मौजी सेठी का कहना है कि लाखों रुपये खर्च करने के बावजूद यहां जलभराव की समस्या का निदान नहीं हो पाया है। क्योंकि बुडिय़ा चुंगी के नजदीक बनाए गए टैंक से पानी को निकालने के लिए दो पंप लगाए गए हैं, लेकिन दोनों पंप नहीं चलाए जाते। वहीं, पानी खींचने वाले पाइप का साइज भी कम है। उनका कहना है कि यहां कम से कम दो मोटरें लगनी चाहिए और पानी खींचने वाले पाइप का साइज बड़ा होना चाहिए।


वर्जन-
बुड़िया चुंगी पर बने टैंक के पानी को निकालकर इसे परवालों में बन रहे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंचाया जाएगी। परवालो तक पाइप लाइन न बिछ पाने के कारण बुड़िया चौकी से बुड़िया चुंगी तक जलभराव की समस्या बनी हुई है। पाइप लाइन बिछाने के लिए संबंधित विभागों की क्लीयरेंस व ग्रांट आ चुकी है और इस पर काम शुरू हो गया है। पाइप लाइन बिछने के बाद जलभराव की समस्या खत्म हो जाएगी।
सौरभ अहलावत, एसडीओ, पब्लिक हेल्थ।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed