फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   mobile and purse snaching from two woman

दो महिलाओं से छीने मोबाइलऔर पर्स

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
mobile and purse snaching from two woman
टिवनसिटी में 15 दिनों में झपटमारी की 10 वारदातें हो चुकी हैं। बाइक सवार झपटमार ज्यादातर महिलाओं को अपना निशाना बना रहे हैं। इसी कड़ी में झपटमारों ने बुधवार को दो महिलाओं को निशाना बनाकर उनसे पर्स व मोबाइल छीन लिए। एक वारदात शहर थाना क्षेत्र में बस स्टैंड के पास हुई। वहीं झपटमारों ने दूसरी वारदात को अंजाम फर्कपुर थाना क्षेत्र की रेलवे कॉलोनी में दिया। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात झपटमारों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहला केस : ई-रिक्शा में बैठ अस्पताल से लौट रही महिला से छीना पर्स
विश्वकर्मा मोहल्ला निवासी रिया खन्ना ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार सुबह करीब नौ बजे वह दवा लेने के लिए सिविल अस्पताल जगाधरी में गई थी। करीब सवा 11 बजे वह अस्पताल से ई-रिक्शा में बैठकर अपने घर लौट रही थी। जब वह जगाधरी वर्कशॉप रोड पर बस स्टैंड से आगे माया पैलेस के पास पहुंची तो पीछे से बाइक पर आए दो युवकों में से पीछे बैठे युवक ने उसके हाथ से पर्स छीन लिया। पर्स में उसका मोबाइल, 800 रुपये व अन्य दस्तावेज थे। पर्स झपटने के बाद आरोपी बाइक की गति तेज कर शहीद भगत सिंह चौक की तरफ फरार हो गए। ई-रिक्शा चालक की मदद से उसने आरोपियों को पीछा भी किया। इसके बाद उसने इसकी शिकायत शहर पुलिस को दी। शहर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना है कि अज्ञात बाइक सवार युवकों पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

दूसरा केस: सैर कर रही महिला के हाथ से छीना मोबाइल, कवर में डले हुए थे दो क्रेडिट कार्ड व एटीएम
रेलवे कॉलोनी निवासी ज्योति ने फर्कपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार रात को खाना खाकर वह कॉलोनी में ही सैर कर रही थी। इस दौरान उसके पास परिचित का फोन आया। वह फोन सुनते सुनते गली में सैर कर रही थी। तभी पीछे से बाइक पर सवार होकर अज्ञात युवक आया। इससे पहले वह कुछ समझ पाती आरोपी युवक ने उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया। मोबाइल के कवर में उसके स्टेट बैंक ऑफ इंडिया व एचडीएफसी बैंक के दो क्रेडिट कार्ड और पंजाब नेशनल बैंक का एक एटीएम कार्ड था। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। फर्कपुर थाना पुलिस ने मामले में अज्ञात युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed