फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   MLA listened to the problems of plywood traders, Yamunanagar

विधायक ने सुनीं प्लाईवुड कारोबारियों की समस्याएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
MLA listened to the problems of plywood traders, Yamunanagar
प्लाईवुड कारोबारियों को संबोधित करते विधायक। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने बाड़ी माजरा के प्लाईवुड कारोबारियों से महावीर फैक्टरी में संवाद किया। उन्होंने कारोबारियों की समस्याएं सुनीं और जल्द निपटारे का भरोसा दिया।
कार्यक्रम व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एवं प्लाईवुड कारोबारी अंकुर जैन की ओर से करवाया गया। इस दौरान कारोबारियों ने कहा कि सड़कों पर बारिश का पानी जमा है। निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बाड़ी माजरा क्षेत्र की सड़कें खस्ताहाल हैं, जिनकी जल्द मरम्मत करवाई जाए। व्यापारियों ने कहा कि प्लाईवुड पर मार्केट कमेटी फीस खत्म की जाए। लाइसेंस के नाम पर वन विभाग को जमा करवाई गई धरोहर राशि जल्द से जल्द वापस दिलवाई जाए। कारोबारियों ने पांसरा फाटक के पास बाईपास बनाने की मांग भी रखी।
विज्ञापन

विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि बाड़ी माजरा की सड़कों के लिए पीडब्ल्यूडी को फंड जमा करवा दिया गया है। मौसम ठीक होते ही काम शुरू हो जाएगा। वहीं ताजकपुर सड़क की भी मरम्मत की जाएगी। इस दौरान रविंद्र गुप्ता, राकेश चानना, विमल मलिक, राकेश खुराना, अरशु मेहता, राघव मेहता, अमित गुप्ता, सुनीत गंधोक, मनीष गुप्ता, निरंजन, राजीव पुरी, राजन खरबंदा सहित अन्य मौजूद रहे।इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुमित गुप्ता व महामंत्री कृष्ण सिंगला विशिष्ट अतिथि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed