फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   MLA and Mayor uprooted the tiles and checked the quality, Yamunanagar

विधायक और मेयर ने टाइल्स उखाड़कर जांची गुणवत्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
MLA and Mayor uprooted the tiles and checked the quality, Yamunanagar
मॉडल टाउन में टाइल्स उखड़वाकर छानबीन करते करते विधायक और मेयर। - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। विधायक घनश्याम दास अरोड़ा और मेयर मदन चौहान ने शनिवार को मॉडल टाउन में करोड़ों की लागत से किए गए विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान इन्होंने नेहरू पार्क रोड, डीएवी डेंटल कॉलेज रोड, गोविंदपुरी रोड, एसपी आवास रोड, जब्बी वाला गुरुद्वारा रोड किनारे किए गए टाइल वर्क की जांच की। मेयर चौहान और विधायक अरोड़ा ने टाइल्स उखाड़कर गुणवत्ता परखी। एक स्थान पर टाइल्स में कमी मिलने पर विधायक अरोड़ा व मेयर चौहान ने संबंधित ठेकेदार के भुगतान में कटौती करने के अधिकारियों को निर्देश दिए।
विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, मेयर मदन चौहान, अधीक्षक अभियंता आनंद स्वरूप, कार्यकारी अभियंता रवि ओबरॉय, कनिष्ठ अभियंता कपिल कांबोज, वार्ड नंबर आठ पार्षद विनोद मरवाह, पार्षद सुरेंद्र शर्मा, पार्षद संजीव कुमार, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर पवन बिट्टू, भाजपा नेता गिरीश पूरी व अन्य के साथ शनिवार दोपहर मॉडल टाउन में किए गए विकास कार्यों के निरीक्षण पर निकले। सबसे पहले एसपी आवास रोड किनारे लगाई गई टाइल्स का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

विधायक और मेयर ने टाइल्स उखाड़कर गुणवत्ता की जांच की। नीचे डाले गए गटके का उखाड़ कर देखा गया। एसपी आवास रोड के बाद गोविंदपुरी रोड व संतपुरा रोड पर पहुंचे। यहां अमूल कॉर्नर के पास सड़क किनारे लगाई गई इंटरलाकिंग टाइल्स की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान मेयर और विधायक ने अधिकारियों को मिली खामियों को दूर करने एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि सरकार की ओर से हर विधानसभा में करोड़ों रुपये के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। नगर निगम एरिया के हर वार्ड व कालोनियों का विकास किया जा रहा है। मेयर चौहान ने कहा कि निगम की ओर से हर वार्ड में समान रूप से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक व पार्षद में हुई तीखी बहस
मॉडल टाउन में जब विधायक और मेयर निरीक्षण कर रहे थे तो वहां पर पार्षद विनोद मरवाह पहुंच गए। निरीक्षण कर रहे विधायक के साथ उन्होंने भी विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान पार्षद के साथ आए उनके सहयोगी ने वीडियो बनाना शुरू किया। बताया जा रहा है कि इसका पूर्व पार्षद संगीता सिंगल ने विरोध किया। इस पर पहले पार्षद मरवाह की पूर्व पार्षद संगीता सिंगल के साथ बहस हुई। इसके बाद विधायक घनश्याम दास अरोड़ा के साथ तीखी बहस हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed