{"_id":"621a8d8b03eeb53211729230","slug":"mla-administered-oath-to-health-workers-help-in-eradicating-tb-yamuna-nagar-news-knl1002662184","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने स्वास्थ्यकर्मियों को दिलाई शपथ, टीबी को खत्म करने में करें मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने स्वास्थ्यकर्मियों को दिलाई शपथ, टीबी को खत्म करने में करें मदद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। सिविल सर्जन कार्यालय में शनिवार को विश्व क्षय रोग दिवस मनाने की शुरुआत की गई। जिसमें मुख्यातिथि के तौर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा पहुंचे। सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने विधायक का स्वागत किया। घनश्याम दास अरोड़ा ने बताया कि केंद्र सरकार का लक्ष्य 2025 तक भारत को टीबी मुक्त करना है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग जिस प्रकार से मेहनत कर रहा है। उससे लग रहा है कि जिला 2025 तक टीबी मुक्त हो जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान विधायक ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को जिले को टीबी मुक्त करने में योगदान देने की शपथ भी दिलाई। सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि जिले में टीबी की जांच सामान्य अस्पताल ईएसआई, हुडा डिस्पेंसरी, सीएचसी नाहरपुर, रादौर, सरस्वतीनगर, बिलासपुर, छछरौली में की जा रही है। टीबी का कोई भी मरीज पाया जाता है तो उसकी जांच से लेकर उपचार तक सब निशुल्क उपलब्ध कराया जाता है। निक्षय पोषण योजना के तहत जब तक मरीज का टीबी का ईलाज चलेगा उसे 500 रुपये पोषण राशि दी जाती है। उप सिविल सर्जन टीबी डॉ. अनुप गोयल ने बताया कि टीबी के मुख्य लक्षण जैसे दो सप्ताह से ज्यादा खांसी, शाम के समय बुखार आना, भूख न लगना, वजन में कमी लक्षण दिखाई दें तो नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर टीबी की जांच करवाएं। जिले में 26 फरवरी से एक महीने तक विश्व क्षय रोग दिवस के तहत प्रत्येक सप्ताह अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।