फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   MLA administered oath to health workers, help in eradicating TB

विधायक ने स्वास्थ्यकर्मियों को दिलाई शपथ, टीबी को खत्म करने में करें मदद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 01:58 AM IST
विज्ञापन
MLA administered oath to health workers, help in eradicating TB
यमुनानगर। सिविल सर्जन कार्यालय में शनिवार को विश्व क्षय रोग दिवस मनाने की शुरुआत की गई। जिसमें मुख्यातिथि के तौर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा पहुंचे। सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने विधायक का स्वागत किया। घनश्याम दास अरोड़ा ने बताया कि केंद्र सरकार का लक्ष्य 2025 तक भारत को टीबी मुक्त करना है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग जिस प्रकार से मेहनत कर रहा है। उससे लग रहा है कि जिला 2025 तक टीबी मुक्त हो जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को जिले को टीबी मुक्त करने में योगदान देने की शपथ भी दिलाई। सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि जिले में टीबी की जांच सामान्य अस्पताल ईएसआई, हुडा डिस्पेंसरी, सीएचसी नाहरपुर, रादौर, सरस्वतीनगर, बिलासपुर, छछरौली में की जा रही है। टीबी का कोई भी मरीज पाया जाता है तो उसकी जांच से लेकर उपचार तक सब निशुल्क उपलब्ध कराया जाता है। निक्षय पोषण योजना के तहत जब तक मरीज का टीबी का ईलाज चलेगा उसे 500 रुपये पोषण राशि दी जाती है। उप सिविल सर्जन टीबी डॉ. अनुप गोयल ने बताया कि टीबी के मुख्य लक्षण जैसे दो सप्ताह से ज्यादा खांसी, शाम के समय बुखार आना, भूख न लगना, वजन में कमी लक्षण दिखाई दें तो नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर टीबी की जांच करवाएं। जिले में 26 फरवरी से एक महीने तक विश्व क्षय रोग दिवस के तहत प्रत्येक सप्ताह अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed