{"_id":"611c12638ebc3e42cf76b8d7","slug":"misdeed-by-intoxicating-in-cold-drink-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl802237167","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोल्डड्रिंक में नशा पिलाकर किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोल्डड्रिंक में नशा पिलाकर किया दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जगाधरी की एक कालोनी निवासी महिला को नौकरी दिलवाने के नाम पर एक व्यक्ति ने उसे रेस्टोरेंट में ले जाकर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसका वीडियो भी बनाया। जिसके बाद आरोपी ने उसे ब्लैकमेल कर उसके साथ कई बार गलत काम किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जगाधरी की एक कालोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नरेंद्र कुमार का उनके घर आना जाना था। वह दो अप्रैल को जगाधरी बस स्टैंड पर खड़ी थी। इस दौरान उसे नरेंद्र मिला। नरेंद्र के पूछने पर उसने बताया कि वह काम की तलाश में गई थी। इस पर नरेंद्र ने उसे कहा कि वह उसे नौकरी दिलवा देगा। इसके बाद आरोपी उसे अपनी बाइक पर बैठाकर छछरौली के एक रेस्टोरेंट में ले गया। वहां आरोपी ने उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई। जिसे पीते ही वह बेसुध हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
जब उसे होश आया तो उसने आरोपी की इस बात का विरोध किया। आरोपी ने उसे कहा कि उसने उसका वीडियो बना लिया है। उसने इस बारे में किसी को बताया तो वह वीडियो वायरल कर देगा। उसने डर के कारण इस बारे किसी को नहीं बताया। इसके बाद भी आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। परेशान होकर उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। महिला थाना प्रभारी शीलावंती का कहना है आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
ठेकेदार पर युवती से दुष्कर्म का आरोप
यमुनानगर। महिला थाना पुलिस ने फैक्टरी में काम करने वाली युवती से दुष्कर्म करने के आरोप में केस दर्ज किया है। शहर की एक कालोनी निवासी युवती ने बताया कि राजपाल फैक्टरी में ठेकेदार है। वह तथा उसकी बहन राजपाल के पास फैक्टरी में काम करती थी। राजपाल उन्हें काम के पूरे पैसे नहीं देता था। जिस कारण उनके आरोपी राजपाल के पास दो लाख रुपये हो गए। जब उसने आरोपी से पैसे मांगे तो आरोपी उसे पैसे देने के बहाने अपने साथ नारायणगढ़ ले गया।
वहां आरोपी ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया व अप्राकृतिक संबंध भी बनाए। आरोपी ने उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी उसे अपने घर ले गया। वहां आरोपी की पत्नी अमृता व वहां मौजूद कृष्ण लाल और कविता ने उसके साथ मारपीट की। महिला थाना प्रभारी शीलावंती का कहना है कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।