फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Misdeed accused arrested after one year , Yamunanagar

दुष्कर्म का आरोपी एक साल बाद गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Misdeed accused arrested after one year , Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शादी का झांसा देकर महिला से करीब सात साल तक दुष्कर्म करने के आरोपी दुलाल चौधरी को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गिरफ़्तारी से बचने के लिए आरोपी करीब एक साल से अपने गांव बोलबाड़ी थाना मयनागुड़ी जिला जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल) में छिपा हुआ था। महिला थाना प्रभारी शीलावंती ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया। वहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
एक महिला ने महिला पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि साल 2000 में उसकी शादी जलपाईगुड़ी निवासी व्यक्ति के साथ हुई थी। उसके पास दो बच्चे हुए। कुछ समय बाद उसका अपने पति से पंचायती तलाक हो गया। उसके परिवार वालों ने उसकी शादी पश्चिम बंगाल निवासी दूसरे व्यक्ति से कर दी। वह उसे यमुनानगर लेकर आ गया। यहां उसका पति एक प्लाईवुड फैक्टरी में काम करता है। पीड़िता ने बताया कि जलपाईगुड़ी पश्चिम बंगाल निवासी दुलाल चौधरी व उसका भाई मिनाल चौधरी भी उसके पति के साथ फैक्टरी में काम करता थे। पीड़िता ने बताया कि दुलाल चौधरी उसके पति के साथ उसके घर पर अक्सर शराब पीते थे।
विज्ञापन

उसका पति दुलाल चौधरी के सामने उसके साथ मारपीट करता था। एक दिन उसका पति काम पर गया था। इस दौरान दुलाल चौधरी उसके घर पर आया और उसे कहने लगा कि वह उसके साथ शादी कर लेगा। वह अपने पति को छोड़ कर उसके साथ रहने लग जाए। पीड़िता ने बताया कि वह आरोपी की बातों में आ गई और अपने पति को छोड़कर दुलाल चौधरी के साथ रहने लगी। इस दौरान आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ करीब 6-7 साल तक गलत काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी अपने गांव वापस चला गया। जब वह करीब एक साल तक नहीं लौटा तो उसने आरोपी के भाई मिनाल चौधरी से उसके बारे मेंपूछा, मगर उसके भाई ने उसे बताने से मना कर दिया और उसे जान से मारने की धमकी दी। परेशान होकर उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने बीते साल आरोपी दुलाल चौधरी व उसके भाई मिनाल चौधरी पर दुष्कर्म व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed