फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   misdeanor attempt

छात्रा से दूसरी बार दुष्कर्म की कोशिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
misdeanor attempt
फर्कपुर की एक कॉलोनी में घर के पीछे खाली पड़े मकान में 12 साल की लड़की से युवक ने दुष्कर्म किया। घटना लगभग 15 दिन पहले की है। आरोपी युवक फिर उसी मकान में दूसरी बार लड़की से दुष्कर्म करने की कोशिश कर रहा था। तभी गली में शोर मच गया और लड़की मां वहां पर पहुंच गई। आरोपी युवक दीवार कूद कर फरार हो गया। लड़की ने अपनी मां को बताया कि आरोपी ने उससे पहले भी दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने मामले में पीड़ित लड़की की मां की शिकायत पर आरोपी युवक पर 4 पोस्को एक्ट के तहत केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक कॉलोनी निवासी महिला ने फर्कपुर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 12 साल की लड़की एक सरकारी स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ती है। करीब 15 दिन पहले उसकी बेटी को पेट दर्द व ब्लिडिंग हुई थी। तब उसने अपनी बेटी को दवाई दिलवा दी थी। तब उसने अपनी बेटी के ऊपर उससे गलत काम होने का शक हुआ था। लेकिन तब उसकी बेटी ने उसे कुछ नहीं बताया था। 13-14 नवंबर की रात को वह अपने परिवार के साथ अपने घर में सोई हुई थी। रात करीब 12:30 बजे उनकी गली में शोर हो रहा था। वह अपना दरवाजा खोल कर बाहर आई तो गली में खड़े लोगों ने उसे उसकी बेटी के बारे में पूछा। उसने घर में अपनी बेटी को देखा तो उसकी बेटी घर में नहीं मिली। जब उन्होंने उसकी तलाश की तो उनके घर के पीछे एक खाली मकान में उसकी बेटी व पड़ोसी का लड़का दोनों घर में नीचे मिले। उसे देखकर आरोपी युवक दीवार कूदकर वहां से भाग निकला। जब उसने अपनी बेटी से पूछा तो उसने बताया कि जब 15 दिन पहले उसे पेट दर्द हुआ था तब आरोपी युवक ने इसी मकान में उसके साथ गलत काम किया था। आरोपी ने यह बात किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। आज भी आरोपी युवक उसे अपने साथ यहां पर लेकर आया और दुष्कर्म करने की तैयारी में था। तभी वे यहां पर आ गई। पुलिस ने मामले में महिला की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई कमला रानी का कहना है कि मामले में आरोपी पर केस दर्जकर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed