{"_id":"653d5d8a2b60821d1c0a7acb","slug":"mischievous-elements-set-fruit-vendors-kiosks-on-fire-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-8256-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: शरारती तत्वों ने फल विक्रेताओं के खोखे को किया आग के हवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: शरारती तत्वों ने फल विक्रेताओं के खोखे को किया आग के हवाले
विज्ञापन
छप्पर में सरस्वती नगर रोड पर पुलिस स्टेशन की दीवार के साथ बने जूस के खोखे को दो युवकों ने पेट्रोल डालकर जलाकर राख कर दिया। जूस के खोखे के साथ लगते दो फ्रूट के अन्य खोखे भी जलकर राख हो गए। यह सारी घटना सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बामनिया जूस कार्नर के सुखदेव सिंह ने बताया वह रोजाना की तरह रात को नौ बजे अपने खोखे को बंद करके अपने घर चला गया था। रात को 12 बजकर 40 मिनट पर उसे पता चला कि उसके खोखे के साथ कई और खोखों में भयंकर आग लगी हुई है। जब तक वे आग बुझाते तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया था।
सुखदेव सिंह ने बताया कि उसके खोखे के साथ सुरेश फरूट, पूर्णचंद का खोखा भी आग की भेंट चढ़ गया जिसमें नागरा जूस कार्नर का भी काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने आग लगने का कारण पहले शाॅर्ट सर्किट समझा था। लेकिन जब सामने लगे हुए सीसीटीवी की फुटेज देखी गई तो उन्हें अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हुआ। रात्रि 12 बजकर 30 मिनट पर दो युवक बाइक पर बामनिया जूस कार्नर के सामने रुकते हैं और पेट्रोल गिरा कर आग लगाकर अंबाला की तरफ भाग जाते हैं।
पीड़ित सुखदेव सिंह, सुरेश कुमार, पूर्ण चंद व कुलदीप नागरा का कहना है कि सभी का लाखों रुपये का नुकसान हो गया है नए सिरे से जिसकी भरपाई करना बहुत मुश्किल होगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि अति शीघ्र सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शरारती तत्वों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।