फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Millions of passengers flown in from just jewelry bag

बस में यात्री के बैग से उड़ाए लाखों के गहने

Sat, 02 Nov 2013 09:42 PM IST
यमुनानगर
यमुनानगर Updated Sat, 02 Nov 2013 09:42 PM IST
विज्ञापन
Millions of passengers flown in from just jewelry bag
यमुनानगर के बस स्टैंड से बस में सवार होकर अंबाला जा रहे यात्री के बेग से लाखों रुपये के गहने चोरी हो गए। यात्री का आरोप है कि बस में उसके साथ बैठे यात्री ने ही उसके बैग से गहने चुराए हैं। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


अंबाला कैंट के तार नगर निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि वह किसी काम के लिए परिवार के साथ ससौली में रिश्तेदारी में आया था। शुक्रवार सुबह यहां से वह अपनी पत्नी और बेटे के साथ घर जा रहा था। इस दौरान उनके  बैग में सोने की चूड़ियां, अंगूठी, दो झूमके और एक सोने का हार था। यमुनानगर बस स्टैंड से उन्होंने अंबाला के लिए बस पकड़ी।
विज्ञापन


बस में भीड़ होने के कारण एक व्यक्ति ने उसके बेटे और पत्नी को बस में चढ़ाने के लिए मदद की। इस दौरान उसने उसका बैग भी बस में चढ़वाया। बस में चढ़ने के बाद वह बस की पिछली सीट पर आकर बैठ गए। इस दौरान वह व्यक्ति भी उनके पास आकर बैठ गया। जगाधरी बस स्टैंड पर वह व्यक्ति बस से उतर गया। इस दौरान जब उन्होंने अपना बैग चेक किया तो उसमें से गहने गायब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गहने गायब देख वह परेशान हो गए। उन्होंने बैग की गहनता से जांच की लेकिन फिर भी गहने नहीं मिले। उसके बाद उन्हाेंने जगाधरी बस स्टैंड पर उतरकर व्यक्ति की तलाश की लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल पाया। परेशान होकर उसने इसकी शिकायत शहर पुलिस को दी।

कृष्ण कुमार ने बताया कि बैग में लगभग एक लाख दस हजार रुपए के गहने थे। पुलिस ने मामला दर्जकर लिया है। मामले की जांच कर एएसआई मंजूर अली का कहना है कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। मामले की जांच चल रही है।

दो युवतियां व एक विवाहिता लापता
जिले में अलग-अलग स्थानों से दो युवतियां और एक विवाहिता संदिग्ध हालत में लापता हो गई। परिजनों ने अज्ञात लोगों पर उन्हें अगवा करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जगाधरी शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि 30 अक्तूबर को उसकी पत्नी किसी काम के लिए गई थी लेकिन वापस नहीं आई।

पहले उन्हें सोचा कि शायद पत्नी किसी सहेली या रिश्तेदार के यहां गई होगी लौट आएगी लेकिन जब देर शाम नहीं वह नहीं लौटी तो उसे चिंता होने लगी। उसने अपने रिश्तेदारों, परिचितों और पत्नी के मायके पूछताछ की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। उसने अज्ञात लोगों पर पत्नी को अगवा करने का आरोप लगाया है। वहीं, एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि 30 अक्तूबर को उसकी बेटी संदिग्ध हालात में घर से लापता हो गई।

उसने अज्ञात पर अगवा करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। रादौर पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि गत 30 अक्तूबर को उसकी 18 वर्षीय बेटी संदिग्ध हालत में घर से लापता हो गई। उन्होंने उसकी काफी तलाश की मगर उसके बारे में कुछ पता नहीं चला। उसने अज्ञात लोगों पर उसे अगवा करने का आरोप लगाया है।

चोरों ने घर के ताले तोड़ चुराई बाइक

जगाधरी शहर थाना क्षेत्र की द्वारिका पुरी कॉलोनी में घर के गेट के ताले तोड़ चोर बाइक चोरी कर ले गए। पुलिस ने बाइक मालिक की शिकायत पर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

द्वारिकापुरी कॉलोनी निवासी शेखर भाटिया ने 30 अक्तूबर की देर शाम को उसने काम से लौट कर बाइक अपने घर के अंदर खड़ी की थी और गेट को ताला लगाकर घर के अंदर जाकर सो गए। सुबह जब वह उठे तो उन्होंने देखा कि गेट को ताला टूटा हुआ है और बाइक चोरी थी।  

शादी का झांसा देकर युवती को अगवा करने का आरोप
बिलासपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से युवक शादी का झांसा देकर युवती को अगवा कर ले गया। पुलिस ने युवती के पिता की शिकायत पर एक युवक और उसके पिता पर युवती को अगवा करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। अभी किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।


व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत 28 अक्तूबर को वह किसी काम से परिजनों के साथ बाहर गए हुए थे। इस दौरान घर पर उसकी 18 वर्षीय बेटी अकेली थी। दोपहर बाद जब लौटे तो देखा कि बेटी घर से लापता है। उन्होंने उसकी तलाश की तो पता चला कि अंकुश ने अपने पिता राजकुमार के साथ मिलकर उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर अगवा कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed