फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Middleman accused of rape, case registered

Yamuna Nagar News: बिचौलिए पर दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज

Fri, 30 May 2025 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 30 May 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Middleman accused of rape, case registered
यमुनानगर। शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने अपने बिचौलिए पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

आरोप है कि वह उससे दो दिन के लिए बाइक मांगकर ले गया मगर इसके बाद बाइक वापस नहीं की। जब वह अपने भाई व पड़ोसी के साथ आरोपी से बाइक मांगने गई तो आरोपी ने उन तीनों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। पीड़िता ने अपने दूसरे पति पर बिचौलिए के साथ मिलकर उसकी प्रॉपर्टी हड़पने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
शहर की एक कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कॉलोनी में उसके नाम एक मकान है। उसके पहले पति की मौत हो गई थी। जिसके बाद उसने उनकी गली में आने वाले फूल सिंह को अपनी दूसरी शादी करवाने की बात कही। आरोपी फूल सिंह ने उसकी आकाश नामक युवक के साथ शादी करवा दी। इसके बाद आरोपी आकाश नशा करने लगा। आरोपी घर पर आता और उससे पैसे लेकर उसके साथ मारपीट करके चला जाता। जिससे वह परेशान थी। पीडि़ता ने बताया कि एक दिन आरोपी फूल कुमार उसके घर आया। आरोपी ने उसे घर पर अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसे इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। उसने डर के कारण किसी को नहीं बताया। पीड़िता ने बताया कि इसके बाद आरोपी फूल कुमार उसके पति आकाश के साथ मिलकर उसकी प्रॉपर्टी हड़पने का प्लान बनाने लगे। आरोपी फूल कुमार उससे दो दिन के लिए बाइक मांगकर ले गया। मगर इसके बाद आरोपी ने उसकी बाइक वापस नहीं की।
विज्ञापन

जब वह अपने भाई व पड़ोसी के साथ आरोपी फूल कुमार की दुकान प्रताप नगर में बाइक मांगने के लिए गए तो आरोपी ने उसके साथ गाली गलौज करनी शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन तीनों पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें आरोपियों से छुड़वाया। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed