{"_id":"6529ae91bb86d3982e0a1546","slug":"mid-day-meal-utensils-stolen-from-primary-and-secondary-schools-of-sherpur-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-7440-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: शेरपुर के प्राथमिक व माध्यमिक स्कूलों से मिड डे मिल के बर्तन चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: शेरपुर के प्राथमिक व माध्यमिक स्कूलों से मिड डे मिल के बर्तन चोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
छछरौली। चोरों ने शेरपुर स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय और राजकीय प्राथमिक पाठशाला से मिड डे मिल के सारे बर्तन चोरी कर लिए। थाना छछरौली पुलिस ने स्कूल में पहुंच कर जांच की और अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
शिकायत में राजकीय माध्यमिक विद्यालय शेरपुर की इंचार्ज सरनजीत कौर ने बताया कि वह सुबह स्कूल में पहुंचे तो रसोई व कमरे का ताला टूटा हुआ था। जांच करने पर पाया कि रसोई का सारा सामान चोरी हो गया है। कमरे से भी लोहे का सारा सामान चोरी था। जांच करने पर पाया कि स्कूल से चोरों ने गैस चूल्हा बर्नर, रेगुलेटर पाइप, 40 स्टील की थाली, 35 चम्मच, पतीले का ढक्कन, दो बाल्टी से लेकर अग्निशमन यंत्र चोरी किए। वहीं जीपीएस शेरपुर से पीतल व स्टील का ढक्कन, बाल्टी, 50 थाली, दो जग, तसले, फावड़े, खुरपे व झूले तक चोर चोरी कर ले गए।