{"_id":"6a611a07d84d97dbbf00cd74","slug":"message-of-cleanliness-conveyed-through-street-plays-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-159987-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: नुक्कड़ नाटक से दिया स्वच्छता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: नुक्कड़ नाटक से दिया स्वच्छता का संदेश
Thu, 23 Jul 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 23 Jul 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
रादौर के गीता बाजार में नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति देते कलाकार। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। नगर पालिका की ओर से बुधवार को शहर के गीता बाजार में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम करवाया गया। इस दौरान कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक से लोगों को सफाई का महत्व समझाया और शहर को स्वच्छ रखने का संदेश दिया।
नाटक के जरिए लोगों से खुले में कचरा न डालने, कूड़े का उचित निस्तारण करने और अपने आसपास सफाई बनाए रखने की अपील की। नगर पालिका सफाई निरीक्षक सुमित बैंस ने कहा कि लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
उन्होंने कहा कि किसी भी शहर को स्वच्छ बनाने में स्थानीय लोगों की भागीदारी सबसे अहम होती है। सफाई व्यवस्था बेहतर होने से कई बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। उन्होंने शहरवासियों से रादौर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सहयोग देने की अपील की।