फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Memorandum given against studying only through English medium

मॉडल स्कूलों में हिंदी व अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई के लिए संघ ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Memorandum given against studying only through English medium
प्रदेश के राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशालाओं में केवल अंग्रेजी माध्यम से ही पढ़ाई कराने के विरोध में राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रामदिया गागट को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन संघ के जिला प्रधान कुलवंत सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम भेजा गया। संघ ने मांग की है कि राजकीय प्राथमिक संस्कृति विद्यालयों में हिंदी व अंग्रेजी दोनों माध्यमों से बच्चों को दाखिला दिया जाना चाहिए। केवल अंग्रेजी माध्यम के नाम पर मातृभाषा में प्राथमिक शिक्षा से वंचित रखना, शिक्षा के अधिकार के बावजूद फीस वसूली बच्चों के अधिकार पर सीधा प्रहार है।
विज्ञापन

राज्य प्रधान जगजीत सिंह ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लोकतांत्रिक व्यवस्था में लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, रोजगार जैसी सुविधाएं देना सरकार का काम होता है। वर्तमान मनोहर सरकार इन कर्तव्यों और दायित्वों से पीछा छुड़ाते हुए ज्यादातर सुविधाओं को निजी हाथों में देती जा रही है। जिला महासचिव रामस्वरूप बपौली ने कहा कि विद्यालयों में बच्चों के दाखिले अध्यापक की आईडी पर न होकर स्कूल की आईडी पर ही होने चाहिए। दाखिले के लिए एमआइएस पर केवल अध्यापकों की आईडी पर ही शक्तियां प्रदान की गई हैं। जिसके कारण बच्चों के दाखिले सुचारू रूप से नहीं हो पा रहे हैं। कई विद्यालय अध्यापक रहित हैं तो वहां पर न तो बच्चे कक्षा में दाखिल हो पा रहे हैं और न ही पांचवी कक्षा के बच्चे रिलीव हो पा रहे हैं। मौके पर जिला महासचिव रामस्वरूप, जगाधरी खंड प्रधान सुरेंद्र कांबोज, मांगे राम, जिला कोषाध्यक्ष राकेश सैनी, मुकेश शर्मा, राजेश कुमार, कृष्ण पाल राणा, सतीश कुमार, राजकुमार शिक्षक नेता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed