फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Meena won the Matka race, Yamunanagar

मटका दौड़ में मीना ने मारी बाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Meena won the Matka race, Yamunanagar
मटका दौड़ का शुभारंभ करती मुख्यातिथि व उपस्थित प्रतिभागी। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। सेवादल संगठन की ओर से शुक्रवार को मटका दौड़ करवाई गई। सेवादल की जिलाध्यक्ष निर्मला यादव व उपाध्यक्ष संतोष की देखरेख में आयोजित दौड़ मे वार्ड-13 की पार्षद निर्मल चौहान मुख्यातिथि रही। महिला कांग्रेस की महासचिव शारदा रानी व शोभिनी शर्मा विशिष्ट अतिथि रहीं। महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष मोनिका डूमरा व सेवानिवृत्त सीओ रीता मेहता ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में शोभिनी शर्मा, नीलम लाठर, मीना, प्रीति, मीनू, आरती, ममता व किरण ने भाग लिया। मटका दौड़ में मीना ने पहला स्थान पाया। दूसरे स्थान पर आरती रही। वहीं मीनू व प्रीति तीसरे स्थान पर रहीं। मटका सजावट में शोभिनी शर्मा प्रथम स्थान रही। सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान उपाध्यक्ष ऊषा भट्ट और संतोष सेमवाल, संगीता शुक्ला सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed