फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Mayor knows the problems of dairy operators, Yamunanagar

मेयर ने डेयरी संचालकों की समस्याएं जानीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Mayor knows the problems of dairy operators, Yamunanagar
डेयरी संचालकों की समस्याएं सुनते मेयर मदन चौहान। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मेयर मदन चौहान ने बुधवार को दड़वा डेयरी कॉम्पलेक्स को दौरा किया। सीवरेज ब्लॉक होने के कारण यहां पानी की निकासी नहीं हो पा रही थी, जिससे कॉम्पलेक्स की गलियों में जलभराव की स्थिति थी। इस पर मेयर जेसीबी बुलवाकर पानी की निकासी कराई।
मेयर चौहान ने अधिकारियों को डेयरी कॉम्पलेक्स में सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। साथ ही डेयरी संचालकों को आह्वान किया कि वे नालियों में गोबर न बहाए। गोबर नालियों में आने से सीवरेज ब्लॉक होने की समस्या होती है। डेयरी कॉम्पलेक्स के प्रधान जितेंद्र लांबा, उपप्रधान संजय पाहवा व अन्य डेयरी संचालकों ने पानी की निकासी न होने की शिकायत मेयर से की थी। इस पर बुधवार की सुबह मेयर, मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह, एटीपी एवं एमई मुनेश्वर भारद्वाज, सफाई निरीक्षक अमित कांबोज, प्रदीप दहिया, सुमित बैंस व अन्य के साथ वहां पहुंचे।ं सीवरेज ब्लॉक होने से डेयरी कॉम्पलेक्स से पानी की निकासी नहीं हो पा रही थी, जिससे गलियों में जलभराव व गोबर फैला था।
विज्ञापन

डेयरी संचालकों ने मेयर को समस्याओं से अवगत करवाया। मेयर ने सीवरेज लाइन का जायजा लिया। इस दौरान एक स्थान पर सीवरेज ब्लॉक मिला। मेयर ने जेसीबी बुलवाकर ब्लॉक सीवरेज को खुलवाया। पानी की निकासी की समस्या का समाधान करवाने पर डेयरी संचालकों ने मेयर का आभार जताया। इस मौके पर शालू बुद्धिराजा, कुलदीप मेहता, श्रवण कुमार, सतपाल मेहता, दलीप, अशोक वाही आदि डेयरी संचालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed